पर्यटन

Published: Jul 23, 2021 10:38 AM IST

Beautiful Litigants of Indiaप्राकृतिक सुंदरता से होना है रूबरू, तो भारत के इन 10 सबसे खूबसूरत वादियों का करें दीदार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली : खूबसूरती से सजे भारत के बारे में जितना वर्णन किया जाए उतना कम है। प्राकृतिक सुंदरताओं से परिपूर्ण इस भारत भूमि में देखने लायक हजारों स्थल है। आज इन्ही खूबसूरत स्थलों में से कुछ स्थलों के बारे में आपको बताने जा रहे है। आज हम भारत के दस खूबसूरत वादियों के बारे में आपको जानकारी देने वाले है, जो पर्यटकों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है। तो चलिए जानते है रमणीय वादियों के बारे में……   

1. अराकू घाटी 

खूबसूरती का दीदार करना चाहते है, तो अरकू घाटी एक बार जरूर जाएं। दक्षिण पूर्वी भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश में स्थित है। यह अपने शानदार नजारों, कॉफी बागानों और हरे भरे जंगलों के लिए प्रसिद्ध है। इस घाटी में भी आपको आश्चर्यजनक और आकर्षित करने वाले नज़ारे दिखाई देंगे जैसे की झरनो के अद्भुत दृश्य, भव्य सूर्य उदय का दृश्य जैसे कही प्राकृतिक आनंद का मज़ा आप इस घाटी में उठा सकते है इस घाटी की यात्रा करने का उपयुक्त समय अक्टूबर से फरवरी के बीच का होता है। अविस्मरणीय सफर का लेना है मजा तो अराकू घाटी जीवन में एक बार जरूर जाएं। 

2. कश्मीर घाटी

 

भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर के बारे में क्या कहना, ये अपने आप में बेहद लाजवाब है। यह शानदार घाटी प्रसिद्ध काराकोरम और पीर पंजाल रेंज के बीच स्थित है। यह घाटी अपने खूबसूरत दृश्यों और झीलों के शांत नीलम रंग के लिए प्रसिद्ध है। कश्मीर घाटी सच में  धरती पर स्वर्ग का अनुभव कराती है। यह घाटी भारत में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जगह में से एक है और Kashmir Valley में कई बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है।

3. नुब्रा घाटी

 

 नुब्रा की बात क्या करना इतना मनोहारी दृश्य शायद ही आपने कभी देखा होगा। यह खूबसूरत घाटी जम्मू कश्मीर में स्थित है। और यह इस राज्य के सबसे कम देखे जाने वाले स्थानों में से एक है। लेकिन बहुत खूबसूरत है। इस घाटी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय जुलाई से सितंबर के महीनों के दौरान होता है जब यहां का तापमान सुहावना होता है, और इस महीने के दौरान यह खूबसूरत घाटी पूरी तरह से खिल जाती है। इस  घाटी की यात्रा सभी पर्यटकों को  कभी न भूलने वाला एक शानदार अनुभव कराती है। इस क्षेत्र के लोग बहुत आत्म विश्वासी हैं और वे वास्तव में खुले हाथों से पर्यटकों का स्वागत भी करते हैं।

4. शरवती घाटी

अगर आप पशु प्रेमी है, और पशुओं के साथ प्रकृति का खूबसूरत नजारा देखना चाहते है, तो शरवती घाटी आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। कर्नाटक राज्य के शिमोगा जिले में स्थित है। यह घाटी झरनों और पतझड़ी पेड़ों और खूबसूरत वातावरण से पूरी तरह से संपन्न है। शरवती घाटी में पर्यटक भालू, बाघ, सियार, चित्तीदार हिरण और शेर की पूंछ वाले मकाक सहित विविध वन्यजीवों का अनुभव कर सकते हैं। शरवती नदी इस घाटी की सुंदरता में चार चाँद लगा देती है। और इस  घाटी की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और फरवरी के महीनों के बीच का होता है। यह आकर खूबसूरती का करें दीदार। 

5. फूलों की घाटी

नाम जानकर पता चलता है कि ये घाटी कितनी खूबसूरत होगी। इस घाटी को अंग्रेजी में Valley of Flowers के नाम से जाना जाता है। इस घाटी को हिमालय में भारत के सबसे लोकप्रिय आकर्षण में से एक माना जाता है। और इसका शानदार नजारा निश्चित रूप से यात्रियों को स्वर्ग का अहसास कराता है। इस घाटी में पर्यटक यहां जंगली फूलों की 300 विभिन्न प्रजातियों को देख सकते हैं और इसी सुंदरता को देखने के लिए लोग दुनिया के कोने–कोने से आते हैं। सभी को अपनी ज़िन्दगी में एक बार इस खूबसूरत घाटी को जरूर देखना चाहिए। 

6. कांगड़ा घाटी

पर्यटकों का पसंदीदा शहर हिमाचल प्रदेश बेहद सुंदर है। हिमाचल प्रदेश की अद्भुत घाटियों में से एक है। यह घाटी चीड़ के पेड़ों, और  घने जंगलों, बागों और बर्फीले पहाड़ों से भरी हुई है। इस घाटी की सबसे ऊंची चोटी धौलाधार रेंज है जिसकी ऊंचाई 15,956 फीट है। आप यहां के लोकप्रिय कांगड़ा किले और सुंदर मसरूर रॉक कट मंदिर भी जा सकते हैं, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल के रूप में प्रतिष्ठित है। बर्फ से ढकी इन वादियों को एक बार जरूर देखे।

7. बरोट घाटी 

घाटियों की बात हों और बरोट घाटी का नाम न आएं ऐसा तो हो नहीं सकता। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित एक बहुत खूबसूरत स्थान है। यह समुद्र तल से 1835 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, बरोट घाटी मशहूर है, हरे भरे देवदार के जंगल, खूबसूरत झरने, उहल नदी पर बनी खूबसूरत झीलें और भी बहुत कुछ आपको यहां पर देखने को मिल जाएगा। बरोट 278 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ हैऔर यह नरेगा वन्यजीव अभयारण्य का प्रवेश द्वार भी है। यहां आपको कही जंगली जानवर देखने को भी मिल सकते है जैसे की हिमालयन पक्षी मोनाल, जंगली बिल्लियाँ, और काले भालू । यह क्षेत्र सब्जियों और दलहन उत्पादन के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके चारों तरफ खूबसूरत नजारे हैं जो सभी को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। इस जगह पर हर साल हजारों पर्यटक आते हैं।

8. स्पीति घाटी

भारत की सबसे खूबसूरत और एडवेंचर से भरी घाटियों में से एक है। Spiti valley बाइकर और एडवेंचर के दीवानो के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। और इस घाटी में रहने वाले लोग आमतौर पर बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। स्पीति घाटी सबसे ज्यादा बाइक रइंडिंग और अद्भुत नज़ारो के प्रसिद्ध है। हर साल यहां हज़ारो लोग एडवेंचर और खूबसूरत नज़ारो का मज़ा उठाने के लिए आते है। यह घाटी 350 दिनों में से 100  दिन  बर्फ से ढकी हुई रहती है।और Spiti valley फोटोग्राफर के लिए भी एक शानदार जगह है। यात्री यहां केवल स्नो लेपर्ड को एक बार देखने ने लिए भी कही दिन इस घाटी में रुकते है। इस घाटी की यात्रा ज़िन्दगी में एक बार जरूर करें यहां आपको हर मोड़ पे एक अलग नज़ारा देखने को मिलेगा और आपको  हर मोड़ पे ऐसा लगेगा की दुनियां ही बदल गयी।

9. युमथांग घाटी

यह शानदार घाटी सिक्किम में तिब्बती सीमा के करीब स्थित एक बहुत खूबसूरत घाटी है। और इस घाटी को सिक्किम में फूलों की घाटी के नाम से भी जाना जाता है। इस घाटी की  ऊंचाई समुद्र तल से 11,693 फीट है और यह घाटी सिक्किम राज्य की राजधानी गंगटोक से 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।Yumthang Valley, घूमने जाने का सबसे अच्छा समय फरवरी से जून के बीच का समय होता है और इस घाटी को विदेशी फूलों का घर भी माना जाता है। इसके अलावा यदि आपको सर्दियों से प्यार हैं, तो आप नवंबर और दिसंबर में इस घाटी की यात्रा कर सकते हो। क्योंकि इस समय आपको बर्फ से ढके हिमालय पर्वत के आश्चर्यजनक दृश्य देखने को मिलेंगे।

10. जीरो घाटी

हम बात कर रहे एक ऐसी घाटी के बारे में जिसका नाम यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल के रूप में घोषित किया जा चुका है ,यह घाटी अरुणाचल प्रदेश में स्थित है।और अपनी शानदार प्राकृतिक सुंदरता के लिए पर्यटक के बीच बहुत लोकप्रिय है । इस क्षेत्र में मौसम बहुत ज्यादा ठंडा नहीं रहता है। इसी लिए इस घाटी को पूरे साल में कभी भी देखा जा सकता है।यहां के प्रमुख आकर्षणों में से एक है, टैली वैली वन्यजीव अभयारण्य, मेघना गुफा मंदिर, काइल पाखो, मिडी और जीरो पुटो जैसे खूबसूरत जगहें  शामिल हैं नाम तोड़ अजीब लेकिन यह जगाहे बहुत खूबसूरत है। यहां आप खूबसूरत नज़ारो के साथ एडवेंचर का भी पूरा मज़ा उठा सकते है जैसे की पैराग्लाइडिंग, बंजी जंपिंग और रिवर राफ्टिंग जैसे और भी कही एडवेंचर आपको यहां करने को मिल जाएंगे।