क्रिकेट

Published: Mar 25, 2022 08:28 PM IST

TATA IPL 2022IPL 2022 की दूसरी भिड़ंत DC vs MI, जानिए किसका पलड़ा है भारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

-विनय कुमार

IPL 2022 की दूसरी भिड़ंत दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच होगी। यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम (Braborne Stadium Mumbai) में दोपहर 3:30 बजे से आरंभ होगा। रोहित शर्मा (Rohit y) की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने IPL के खिताब 5 बार जीती हैं। वहीं ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के नेतृत्व में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals DC) अबकी बार ट्रॉफी जीतने में पूरा दमखम लगा देगी। IPL के इतिहास में देखें तो DC के मुकाबले तो MI का ही पलड़ा भारी है।

मुंबई इंडियंस का पल्ला भारी

IPL का इतिहास बताता है कि अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं। जिसमें मुंबई इंडियंस (MI) ने 16 और दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 14 मुकाबले जीते हैं। दोनों  के बीच खेले गए मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स का बेस्ट स्कोर 213 और मुंबई इंडियंस (MI) का बेस्ट स्कोर 218 रन रहा है। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स का न्यूनतम स्कोर 66 रन और मुंबई इंडियंस (MI) का 92 रन रहा है। मुंबई इंडियंस ने IPL में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 और दिल्ली कैपिटल्स ने 5 मैचों में जीत हासिल की है।

रोहित शर्मा हैं टॉप स्कोरर

IPL के रिकॉर्ड्स बताते हैं कि, IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए मैचों में रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain MI) सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने DC के खिलाफ खेले गए मुकाबलों में अब तक 684 रन बनाए हैं। उनके बाद वीरेंद सहवाग (Virender Sehwag) 375 रन, कायरन पोलार्ड (Kieron Polard) 360 रन और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 359 रन के स्कोर के साथ क्रम में हैं। बोलिंग की बात की जाए तो लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) 22 विकेट, हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) 21 विकेट और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) 20 विकेट चटकाकर टॉप गेंदबाजों में शामिल हैं।

MI के खिलाफ़ DC  की संभावित प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, टिम सेफर्ट, केएस भारत, ऋषभ पंत (C) (WK), सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी।

DC के खिलाफ़ MI की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा (C), ईशान किशन (WK), तिलक वर्मा, टिम डेविड, कीरोन पोलार्ड, डेनियल सैम्स, संजय यादव, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट, जसप्रीत बुमराह, टाइमल मिल्स।