क्रिकेट

Published: Sep 29, 2021 11:58 PM IST

Birthday SpecialMartin Guptill: आज है ऐसे खिलाड़ी का जन्मदिन जिन्होंने जड़ा अपने डेब्यू मैच में शतक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल (Martin Guptill Birthday) आज 35 वर्ष जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म आज ही के दिन 30 सितंबर 1986 को न्यूजीलैंड के ऑक्लैंड में हुआ था। 13 साल की उम्र में  उनका एक एक्सीडेंट हुआ था जिसमें उन्होंने अपने बाएं पैर की तीन उंगलियां खो दी थीं। जिसके बाद न्यूजीलैंड के क्रिकेटर्स ने उन्हें ‘टू टोज’ नाम दे दिया। 

वनडे में डेब्यू मैच में जड़ा शतक 

मार्टिन गप्टिल ने अपने वनडे डेब्यू मैच में ही शतक जड़ा था और ऐसा करने वाले वे पहले क्रिकेटर बन गए थे। उन्होंने तब विंडीज के खिलाफ 10 जनवरी 2009 को 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी। गप्टिल ने साल 2015 में खेले गए विश्व कप में दोहरा शतक जड़ा था। उन्होंने विंडीज के खिलाफ 237 रनों की पारी खेली थी।  
 

 करियर

गप्टिल अपने अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर में 45 मैचों में 29.18 की औसत से 2448 रन बना चुके हैं। जिसमें 3 शतक और 16 अर्धशतक शामिल हैं। उनका टेस्ट में सर्वाधिक स्कोर 189 रनों का है।  गप्टिल का वनडे में भी रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने अब तक 186 वनडे मैच में  42.23 की औसत से 6927 रन बना चुके हैं। जिसमे 16 शतक और 37 अर्धशतक शामिल है।
 
उनका वनडे में सर्वाधिक स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 237 रनों का रहा है। इस मामले में वो दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी है उनसे आगे केवल रोहित शर्मा है जिनका स्कोर 264 रनों का है।  102 मैचों में 32.29 की औसत से 2939 रन बना चुके हैं। जिसमें दो शतक और 17 अर्धशतक भी शामिल है। 
 

आईपीएल 

मार्टिन गप्टिल की आईपीएल करियर की बात करें तो  उन्होंने 2016 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेल कर लीग में डेब्यू किया था।  फिर उन्होंने 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेले और अब 2018 के बाद से वे सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। हालांकि मार्टिन गुप्टिल (Martin Guptill) की आईपीएल के 14वें सीजन के लिये बोली नहीं लगी। उन्हें किसी भी टीम ने नहीं खरीदा जबकि मार्टिन गुप्टिल को टी-20 का धाकड़ बल्लेबाज माने जाते है।  
 
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्तमान सीरीज में गुप्टिल ने 5 मैचों में 160 की स्ट्राइक रेट के साथ 218 रन बनाए।  पूरी सीरीज में उन्होंने 16 चौके और 15 छक्के जड़े।  गुप्टिल की बल्लेबाजी के ही दम पर न्यूजीलैंड ने पांचवें मैच में पराजित किया।