महाराष्ट्र

Published: Oct 02, 2023 09:15 AM IST

Maharashtra Politics'उस' रात हुई CM शिंदे और DCM देवेंद्र फणडवीस, अजित पवार के बीच बैठक, मीटिंग को लेकर सामने आई बड़ी खबर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की राजनीति (Maharashtra Politics) में कब क्या हो जाए यह कोई नहीं बता सकता। दरअसल सामने आई जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे(CM Eknath Shinde), उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (DCM Devendra Fadnavis) और उपमुख्यमंत्री अजित पवार (DCM Ajit Pawar) के बीच बैठक हुई। फिर इस मुलाकात की चर्चा रविवार को पूरे दिन चलती रही। हालांकि, महाराष्ट्र सरकार में प्रमुख तीन नेताओं के बीच वास्तव में क्या चर्चा हुई, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी। लेकिन अब इस बैठक से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आइए जानते है इसके बारे में… 

मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा 

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार के बीच हुई बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। जी हां खबर है की शनिवार को हुई इस बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) को लेकर चर्चा हुई है। 

पार्टी के अंदरुनी असंतोष

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मौजूदा स्थिति में नवनियुक्त मंत्री को अभी तक किसी भी जिले के पालक मंत्री पद की जिम्मेदारी नहीं सौंपी गयी है। चर्चा है कि तीनों नेताओं की ओर से चौथे मंत्रिमंडल का विस्तार कर पार्टी के अंदरुनी असंतोष को दूर करने की कोशिश की जा रही है। ऐसे में अब देखना होगा की इस विषय को लेकर महाराष्ट्र सरकार की ओर से कब आधिकारिक तौर पर जानकारी सामने आती है। 

क्या सामने आएगा बड़ा फैसला 

गौरतलब हो कि भाजपा-शिवसेना (शिंदे गुट) सरकार के कई मंत्रियों के पास दो-दो जिलों के संरक्षक मंत्री पद की जिम्मेदारी है। इसके चलते कई मंत्रियों को यह जिम्मेदारी संभालने में काफी मेहनत करनी पड़ रही है। सूत्रों ने जानकारी दी है कि बैठक में इन तमाम बातों पर भी चर्चा हुई ,अब इस बैठक में हुई चर्चा से मंत्री मंडल विस्तार को लेकर कौन सा फैसला होता है इस पर महाराष्ट्र की जनता की नजरें टिकी हुई है।