पुणे

Published: Mar 20, 2021 09:14 PM IST

Corona Updateपुणे जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या में बेतहासा वृद्धि, एक दिन में मिले कोरोना के 5065 मरीज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Photo

पुणे. क्या पुणे (Pune), क्या पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) महामारी कोरोना (Corona) ने समस्त पुणे जिले में हाहाकार मचा रखा है। बीते 24 घंटे के अंदर जिले में 5065 कोरोना संक्रमित (Corona Infected) पाए जाने से चिंता बढ़ गई है।

हालांकि नए से 2211 मरीज कोरोना मुक्त हुए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 32 हजार 882 मरीजों (Patients) का इलाज जारी है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.05 फीसदी दर्ज हुआ है, जबकि रिकवरी रेट 90.78 फीसदी रह गया है।

पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में हाल खराब

जिले में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ शहरों में महामारी का संक्रमण सबसे ज्यादा फैल रहा है। पुणे शहर में आज इस महामारी के सर्वाधिक 3111 नए मरीज पाए गए, वहीं नए से 16 मौतें दर्ज हुई हैं। इसमें से 5 मरीज गैर पुणेवासी हैं। आज 1094 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल 20889 मरीजों का इलाज जारी है। इसमें से 538 मरीजों की हालत गंभीर है। इसी प्रकार से पिंपरी-चिंचवड़ शहर में भी आज सर्वाधिक 1432 मरीज मिले हैं। आज 634 मरीज इलाज के बाद अस्पताल से घर लौट गए हैं। आज 7 मौतें हुईं। फिलहाल शहर में एक्टिव मरीजों की संख्या 10279 है।

पश्चिमी महाराष्ट्र में भी  तेजी से प्रसार 

पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में 24 घंटे के भीतर कोरोना के 5725 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 5065 मरीज शामिल है। इसके अलावा सातारा में 132, सोलापुर में 279, सांगली में 186 और कोल्हापुर जिले में 63 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। राहत की बात है कि संभाग में आज को कुल 2409 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें पुणे जिले के 2211, सातारा जिले के 98, सोलापुर जिले के 55, सांगली जिले के 19 और कोल्हापुर जिले के 26 मरीज शामिल हैं।