पुणे

Published: Aug 05, 2021 04:25 PM IST

Doctor Suicideपुलिस ने रस्सी छीन ली तो, दुपट्टा से फांसी लगाकर झूल गया डॉक्टर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

सांगली. एक डॉक्टर (Doctor) द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने की घटना सांगली (Sangli) में सामने आई है। डॉक्टर का नाम दीपक रामकृष्ण राऊत (Deepak Ramkrishna) (55) है। घटना से एक दिन पहले डॉक्टर ने ख़ुदकुशी के लिए रस्सी खरीदी थी। उनकी पत्नी द्वारा सूचित किये जाने के बाद पुलिस ने डॉक्टर को समझा बुझाकर रस्सी छीन ली। हालांकि उसके बाद भी डॉक्टर ने दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या (Committed Suicide) कर ली है। 

इस मामले में संजयनगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चिंतामणीनगर के निर्मिती रेसीडेंसी के प्लाट नंबर 402 में डॉ. राऊत रहते थे। वह विश्रामबाग के आदित्य हॉस्पिटल में काम करते थे। बुधवार की रात फ्लैट के बेडरूम में लगे फैन से सफेद रंग के दुप्पटे से उन्होंने फांसी लगा ली। सुबह छह बजे यह घटना सामने आई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर पंचनामा किया। सरकारी हॉस्पिटल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव घरवालों को सौंप दिया गया। डॉ. राऊत की रिश्तेदार वर्षा सचिन माने ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।

पुलिस ने कहा है कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है।आत्महत्या से पहले डॉ. राऊत दवारा लिखी गई चिट्ठी मिली है। इसमें लिखा है कि मां, दादा, पिंकू मुझे माफ कर देना। मैं खुशी से अपना जीवन समाप्त कर रहा हूँ। इसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं माना जाए। शिकायतकर्ता ने कहा है कि पति-पत्नी में बार-बार विवाद होता था। डॉ. राउत की पत्नी महानगरपालिका में नौकरी करती है।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात डॉ. राऊत ने कहा था कि मैं आत्महत्या करूंगा। इसके लिए उन्होंने रस्सी खरीदी थी। इसकी जानकारी उनकी पत्नी ने पुलिस को दी थी। पुलिस स्टेशन पास में होने की वजह से पुलिस ने तुरंत उनके घर जाकर उनसे रस्सी कब्जे में ले लिया था। उन्हें समझा कर शांत कराया गया था। इसके बावजूद उन्होंने रात में आत्महत्या कर ली।