उत्तर प्रदेश

Published: Feb 02, 2022 04:21 PM IST

UP Chunav 2022सपा ने बदली स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बोला बड़ा हमला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
File Pic

लखनऊ: उत्तर प्रदेश चुनाव दिन बी दिन दिलचस्प होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ कर पार्टी में शामिल हुए स्वामी प्रसाद मौर्य की सीट बदलते हुए पडरौना के बदले कुशीनगर की फाकीलनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा को समाप्त होने की हुंकार भरने वाले स्वामी के सीट बदलने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, “हार के डर से भागे स्वामी प्रसाद, होगी उनकी हार।”

ठाकुर ने कहा, “हर 5 साल बाद स्वामी प्रसाद मौर्य (सपा विधायक) एक नए स्वामी का चयन करते हैं, लेकिन अब इतनी मुश्किल से वह अपनी सीट से चुनाव लड़ने को भी तैयार नहीं हैं। पडरौना से भागने की क्या जरूरत रही होगी? वो हार से डरता था, आखिर।”

उन्होंने कहा, “हार के डर से बहुत से लोगों को अपनी सीटों से छुटकारा मिल जाता है। राहुल गांधी लोकसभा, अमेठी से भाग गए। अखिलेश यादव ने छोड़ी अपनी सीट, अब स्वामी प्रसाद मौर्य भाग रहे हैं। उनकी हार पक्की।”

ज्ञात हो कि, पिछले महीने स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा पर दलितों और पिछड़ो के अधिकारों के हनन का आरोप लागते हुए सपा में शामिल हो गए थे। मौर्य के सपा में जाने के बाद पिछले दिनों भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता आरपीएन सिंह को पार्टी में शामिल करा लिया। आरपीएन के शामिल होने के बाद से मौर्य मुश्किल में फंस गए थे, वह लगातार अखिलेश यादव से पडरौना की जगह किसी अन्य सीट से उम्मीदवार बनाने की मांग कर रहे थे।