वायरल

Published: Sep 19, 2021 05:14 PM IST

Viral 19 साल की लड़की को हुआ 61 साल के बुजुर्ग से प्यार, डेटिंग साइट से हुई थी मुलाकात, अब दोनों ने कर ली शादी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
19-year-old girl falls in love with 61-year-old man

अमेरिका: प्यार में कोई उम्र का बंधन नहीं होता है। यह तो आप सभी को पता है, आये दिन ऐसे कई मामले आये दिन सामने आते रहते है। इन दिनों एक और इस कड़ी से जुड़ा मामला सामने आया है। जहां एक 19 साल की लड़की को 61 साल के बुजुर्ग से प्यार हो गया। यह सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी। लेकिन ऐसा मामला अमेरिका (Amreica) से सामने आया है। 19 साल की ऑन्ड्रे एक मिलिट्री पुलिस ऑफिसर (Military Police Officer) है।  लड़की को अपने से 41 साल के उम्र में बड़े शख्स से प्यार हो गया।

दोनों को देखकर ऐसा लगेगा कि दोनों दादा और पोती है। लेकिन असल में दोनों कपल है। आंड्रे की अपने प्यार केविन से उनकी मुलाकात 2020 में एक ऑनलाइन डेटिंग साइट पर हुई थी। आंड्रे ने अपने प्यार को लेकर कहना है कि मैं उनके पर्सनालिटी से बहुत ही इंप्रेस हूं। वह एक मिलिट्री पुलिस में काम कर चुके हैं। आंड्रे  और केविन में 42 साल का उम्र का फासला है।  दोनों की मुलाकात एक डेटिंग साइट से हुए।

उसके बाद दोनों में बातचीत बढ़ी और दोनों एक-दूसरे को मिलने लगे और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और अब आंड्रे और केविन ने शादी कर ली है। केविन की पहली पत्नी से दो बच्चे है। एक की उम्र 23 साल है और दूसरे की 16 साल है। आंड्रे के माता-पिता इस रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। आंड्रे  की मां की उम्र 38 साल है और पिता कि 45 साल है।

आंड्रे  के पैरेंट्स ने पुलिस तक बुला ली थी। लेकिन आंड्रे  के माता-पिता ने काफी वक्त के बाद इस रिश्ते को स्वीकार कर लिया है। शादी के बाद आंडे और केविन कैलिफोर्निया में रहते हैं। फिलहाल केविन घर पर ही रहते हैं। वो आंड्रे के लिए खाना बनाते हैं। आंड्रे ने बताया कि वो और केविन बेहतरीन ज़िंदगी साथ में बिता रहे है और दोनों अपने तीसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं।