वायरल

Published: Jul 15, 2021 09:33 AM IST

Funny Videoवैक्सीन लगवाने के डर से छत पर चढ़ गया शख्स, फिर डॉक्टर और गार्ड्स ने मिलकर किया कुछ ऐसा- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

कोरोना वायरस से पूरी दुनिया जूझ रही है। ऐसे में सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन में भी तेजी लाई है। लोगों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। लेकिन सोशल मीडिया पर आये दिन कोरोना वैक्सीन लगवाने समय कुछ लोगों के मजेदार वीडियो सामने आते रहते है। जिसमें लोग इंजेक्शन को देखकर जोर-जोर से चिल्लाने या रोने लगते है। ऐसे कई लोगों के अक्सर वीडियो वायरल होते रहते है।

ऐसे में डॉक्टर और नर्स के लिए मुश्किलें बढ़ जाती है। इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स कोरोना वैक्सीन लगवाने के डर से छत पर चढ़ गया। शख्स को वैक्सीन का टीका लगाने के लिए गार्ड के साथ डॉक्टर्स को भी मकान की छत पर चढ़ना पड़ता है। यह सुनकर आपको हैरानी जरूर होगी। लेकिन शख्स को वैक्सीन लगाने के लिए डॉक्टर छत पर चढ़ गए और गार्ड की मदद से शख्स को वैक्सीन लगाया गया।

यह डॉक्टर और गार्ड के लिए बहुत ही मुश्किल था। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मजेदार वीडियो को ट्विटर पर आईपीएस अधिकारी रुपिन शर्मा ने Forcible vaccination हैशटैग के साथ वीडियो शेयर करके बताया है। यह वीडियो अर्जेंटीना का है। इस वीडियो में सुरक्षाकर्मी और डॉक्टर्स एक मकान की छत पर एक व्यक्ति को पकड़े हुए नजर आ रहे हैं।

वे लोग उसे जबरदस्ती वैक्सीन लगाने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि वो शख्स इनकी कैद से भागने की हर संभव कोशिश कर रहा है।