वायरल

Published: Oct 08, 2021 12:06 PM IST

WhatsApp Suicide Groupअजीब : महिला ने जॉइन किया 'वाट्सएप सुसाइड ग्रुप' फिर उठाया खतरनाक कदम, जानकार रह जायेंगे दंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली : जहां तक हम सब जानते है, व्हाट्सएप (WhatsApp) संवाद करने का एक माध्यम है, इसके जरिये हम कई लोगों से कम्युनिकेशन (Communication) कर सकते है। लेकिन व्हाट्सएप का उपयोग जीस चीज के लिए किया जाता है उसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आइये जानते है पूरा मामला क्या है…. 

‘वाट्सएप सुसाइड ग्रुप’

दरअसल यह मामला इंग्लैंड का है। यहां एक महिला ने व्हाट्सएप पर ऐसा ग्रुप ज्वाइन किया जहां बकायदा सुसाइड (WhatsApp suicide group) की ट्रेनिंग दी जाती है। ये ग्रुप ज्वाइन करने के बाद महिला ने जो किया वह हैरान कर देनेवाला था। इसके बाद इस महिला की लाश लोगों को मिली। इतना ही नहीं बल्कि महिला के साथ तीन अन्य लोगों की लाश भी मिली वे भी इस ग्रुप में थे। आपको बता दें कि इस पुरे मामले का खुलासा पुलिस ने किया है। 

चौकाने वाला खुलासा 

आपको बता दें की यह घटना इंग्लैंड  के पोर्ट्सलैंड की है। ‘डेली मेल’ के रिपोर्ट  मुताबिक, यहां एक 20 वर्षीय महिला की लाश मिली फिर यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। पहले तो ये मामला आत्महत्या का लगा अलग-अलग सिरे से इस केस की जांच हुई तो कई तरह वाले मामले सामने आये और हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। इस महिला के मौत से जुड़े तीन अन्य लोगों की लाशें भी पुलिस ने बरामद की है।   

दी जाती थी सुसाइड ट्रेनिंग 

दरअसल इस रिपोर्ट के मुताबिक ये सभी लोग एक ऐसे व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य थे जहां सुसाइड ट्रेनिंग दी जाती थी और इस विषय पर चर्चा की जाती थी। इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम सुसाइड व्हाट्सएप ग्रुप था। इस ग्रुप को जॉइन करते ही इस महिला ने सुसाइड कर लिया था, हालांकि पुलिस ने इस महिला के बारे में और कई खुलासे भी किए है। 

डिप्रेशन में थी महिला 

दरअसल जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि यह महिला काफी समय से डिप्रेशन की शिकार थी। इतना ही नहीं बल्कि एक साल पहले वो अपने घर से कई बार गायब भी हो चुकी है। इस साल भी वह बिना बताए घर से चली गई थी। उसने कई बारे खुदको नुक़सान पहुंचाने किम कोशिश भी की थी। दरसल  की पारिवारिक स्थितियां ऐसी रही की वो हमेशा डिप्रेशन का शिकार होती रही। इसके बाद महिला ने यह ‘वाट्सएप सुसाइड ग्रुप’ ज्वाइन कर लिया। 

जांच जारी 

फिलहाल महिला की मौत के मौत के बाद पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी बताया जा रहा है कि मौत से कुछ हफ्ते पहले तक उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ था लेकिन फिर इस ग्रुप पर चर्चा के बाद उसने सुसाइड कर लिया है। मामले में पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और इस मामले पर जांच जारी है।