अजीबोगरीब : सीने में हो रहा था दर्द, ऑपरेशन के बाद दिल में से निकला कुछ ऐसा….

    Loading

    नई दिल्ली : आम तोर पर हमें किसी प्रकार का दर्द हो होता है, तो हम इसकी डॉक्टर से जांच करवाते है। ऐसे ही एक शख्स के सीने में दर्द हो रहा था, तो उसने तुरंत अपनी जांच करवाई लेकिन जांच के दौरान जो बात सामने आयी उसे जानकार आप हैरान रह जाएंगे। जानते है चौकाने वाला यह पूरा मामला… 

    सीने में दर्द, फिर हुआ कुछ ऐसा.. 

    दरअसल एक 56 साल के शख्स के सीने में दर्द हो रहा था। इसी दौरान उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन जब डॉक्टरों के टीम ने उसकी जांच करना शुरू किया तो बेहद चौकाने वाली बात सामने आयी। शख्स के सीने से कुछ ऐसा निकला जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते। जांच में पाया गया कि इस शख्स के सीने में सीमेंट का एक नुकीला और बड़ा टुकड़ा दिखाई दिया है। 

    जांच के बाद डॉक्टर हैरान 

    फोर्ब्स की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, ‘न्यू इंग्लैंड जर्नल मेडिसिन’ के एक शोध पत्र में इस केस का जिक्र किया गया है। आपको बता दें की यह शख्स यूरोप का है। इसे जब सीने में अचानक तेज दर्द हुआ तो ये डॉक्टर के पास पहुंच गया। जैसे ही डॉक्टरों ने जांच की तो उसे तुरंत बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया,वहां भी इसकी जांच की गई। जांच के बाद जो चीज सामने आयी उसे जानकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। 

    शख्स के दिल से निकला…. 

    जांच में डॉक्टरों ने पाया कि शख्स के दिल और फेफड़े के बीच एक अजीब चीज फसी हुई है। फेफड़े के पास से दिल को चीरती हुई यह नुकीली चीज सिंनेट का एक टुकड़ा है। और इस वजह से शख्स के दिल में एक छेद बन गया था। इसके बाद तय हुआ की इसकी सर्जरी की जाएगी। ओप्रशन के बाद शख्स के दिल से सीमेंट का टुकड़ा निकाला गया। 

    सीमेंट का टुकड़ा शरीर में 

    रिपोर्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि आखिर कैसे इस  में सीमेंट का टुकड़ा चला गया। दरसल इस शख्स को ऑस्टियोपरोसिस बिमारी के कारण उसके शरीर में रीढ़ की हड्डी में फैक्चर हो गया था। इस समस्या को ठीक करने के लिए डॉक्टरों ने काइफोप्लास्टी की थी। इसमें एक खास तरह की सीमेंट को रीढ़ की हड्डी में इंजेक्ट किया जाता है, ताकि हड्डी की लंबाई पहल्रे की तरह ही हो जाये। 

    डॉक्टरों ने की सर्जरी 

    इसी वजह से सीमेंट का एक टुकड़ा निकलकर नसों में चला गया। करीब दस सेमी लंबा यह नुकीला टुकड़ा नसों में से होता हुआ शख्स के दिल की दीवार में धंस गया और फेफड़े में भी छेद कर दिया। यही वजह थी कि शख्स की छाती में दर्द होने लगा और सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो रही थी। फिलहाल डॉक्टरों ने शख्स की सर्जरी करके इसे दिया है।