वायरल

Published: Sep 17, 2021 11:43 AM IST

Weirdअजब-गजब : शराब पीकर ऑफिस पहुंची महिला, ऐसे बनी एक दिन में लखपति

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

नई दिल्ली : पूरी दुनिया में हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होते रहता है, जो सुनने में या देखने बेहद अजीब (Weird) लगता है और उतना ही हैरान करने वाला भी होता है। आज आपको ऐसी ही एक खबर बताने जा रहे है, जिसे सुनकर आप दंग रह जायेंगे। शराब तो आम तोर पर सब पीते है। पर क्या आप अंदाजा लगा सकता है की कोई शराब पीने से लाखों पैसों का मालिक हो सकता है। जी हां ऐसा ही हुआ है। चलिए जानते है क्या है पूरा मामला……  

यह खबर स्कॉटलैंड (Scotland) की है। स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग (Edinburgh) से अजीबोगरीब खबर (Weird News) सामने आयी है। आपको बता दें कि दरसअल, एक महिला शराब पीकर ऑफिस चली गई थी। इस वजह से उस महिला को नौकरी से निकाला गया था। लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि वह फिर भी लखपति बन गई। 

महिला ने ऑफिस टाइम से पहले पी शराब 

आपको बता दें कि स्कॉटलैंड (Scotland) के एडिनबर्ग (Edinburgh) में रहने वाली मालगोर्जाता क्रोलिक (Malgorzata Krolik) नाम की ये महिला एक दिन ऑफिस में शराब पीकर पहुंच गयी। मिडीया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, ये महिला किसी फैक्ट्री में काम करती थी। महिला की शिफ्ट दोपहर दो बजे  होती थी। इस महिला ने अपने शिफ्ट के 9 घंटे पहले यानी सुबह करीब 5 बजे शराब पी थी। 

महिला को कंपनी ने बाहर किया 

जब महिला के शराब पीने की बात कंपनी के मैनेजर को पता चली तब मैनेजर ने इस महिला से इस संबंध में सवाल पूछा, तो महिला ने हां में जवाब दिया। आपको बता दें की यह कंपनी शराब को लेकर जीरो टॉलरेंस पॉलिसी (Zero Tolerance Policy) अपनाती है। इस वजह से महिला को नौकरी पर रखना अब मुमकिन नहीं था। उस वक्त अपनी पॉलिसी का कारण बताते हुए कंपनी ने महिला को नौकरी से बाहर निकला। 

महिला को मिले लाखों रुपये 

नौकरी से बाहर निकाले जाने की वजह से मालगोर्जाता क्रोलिक (Malgorzata Krolik) नाम के इस महिला को बहुत गुस्सा आया था। महिला ने वही पर हार नहीं मानी उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और मामला एकदम से पूरा पलट गया। कोर्ट ने महिला की दलील सुनी इसके बाद फैसला महिला के हित मने सुनाया। इस वजह से कंपनी ने इस महिला को 5000 यूरो यानी लगभग 4 लाख 33 हजार 204 रुपये मुआवजे (Compensation) के तौर पर दिए।  इस तरह महिला लखपति बन गई।