वायरल

Published: Jul 16, 2021 02:33 PM IST

Funny Videoदुल्हन ने अपनी शादी में कर दी ऐसी हरकत, मंडप छोड़कर भागा दूल्हा- देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Instagram

सोशल मीडिया (Social Media) पर शादी (Wedding) से जुड़े कई मजेदार वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। शादी में मौज-मस्ती का माहौल होता है। शादी में दूल्हा-दुल्हन (Groom and Bride) आकर्षण का केंद्र होते है। लेकिन कई बार शादी में दूल्हा-दुल्हन ऐसी हरकत कर देते है। जिसे देखकर सभी लोग दंग रह जाते है। शादी से जुड़े ऐसे वीडियो यूजर्स को काफी पसंद आते है। इन दिनों एक ऐसे शादी का वीडियो (Wedding Video) तेजी से वायरल हो रहा है।

जिसमें शादी के रस्मों के दौरान दुल्हन दूल्हे को नखरा दिखा रही थी। तो गुस्से में आकर दूल्हे ने कुछ ऐसा कर दिया। जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाया हुआ है।

वीडियो में आप देख सकते है कि  दुल्हन मंडप में बैठी है और कुछ महिलाएं दूल्हे से उसकी मांग में सिंदूर लगवा रही हैं।  लेकिन, तभी दुल्हन को पता नहीं क्या हो जाता है और वो जमीन पर लेट जाती है।

ऐसा होते ही दूल्हा नाराज हो जाता है और भड़ककर वहां से भाग जाता है. महिलाएं उसे रोकती हैं वो फिर भी वो भाग जाता है। यह वीडियो देखकर यूजर्स हंसी से लोट-पोट हो रहे हैं। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं।