वायरल

Published: Jul 18, 2021 03:29 PM IST

Shocking Videoशख्स ने ब्रिज से लगाई छलांग किया ऐसा खतरनाक स्टंट, लोग बोले- 'ये कोई स्टंट नहीं, आत्महत्या है'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Picture Credit: Twitter

कुछ लोगों को एडवेंचर (Adventure) करना बहुत पसंद होता है। लोग ऐसे एडवेंचर के लिए अपनी जिंदगी जोखिम में डाल लेते है। इस तरह के एडवेंचर देखकर लोगों का दिमाग घूम जाता है। सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे कई वीडियो सामने आते रहते है। जिसे देखकर लोग हैरान हो जाते है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो (Video) सामने आया है। जिसमें एक शख्स ब्रिज (Bridge) से नीचे छलांग लगा रहा है।

यह वीडियो देखकर हर कोई हैरान रह जायेगा कि यह शख्स आत्महत्या कर रहा है। लेकिन शख्स स्टंट कर रहा है। जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। यह वीडियो देखकर को देखकर आप यही कहेंगे की ये है खतरों के खिलाड़ी , शख्स के लिए ऐसा करना  एक चुनौतीपूर्ण काम है। वीडियो को देखने पर हर किसी की धड़कने तेज हो जाएगी।

वीडियो में आप देख सकते है कि एक शख्स  ब्रिज के एक हिस्से पर स्केटबोर्ड रखता है फिर उस पर चढ़ते हुए नीचे खाई में जा गिरता है। हालांकि, वक्त रहते वह अपना पैराशूट खोल लेता है। लेकिन यह देखने वालों के तो होश उड़ गए।

वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे है। एक यूजर ने लिखा है कि   कोई स्टंट नहीं, आत्महत्या है। वीडियो पर लोग अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।