Picture Credit: Twitter
Picture Credit: Twitter

    Loading

    लोगों के पास टैलेंट (Tallent) की कमी नहीं हैं। दुनिया के कोने-कोने में टैलेंट भरा पड़ा है। सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे टैलेंटेड लोगों के कई वीडियो वायरल (Video Viral) होते रहते है। जिसके जरिये वो रातों-रात स्टार बन जाते है। कुछ लोगों के पास अनोखी कलाकारी (Art Work) का टैलेंट होता है। इन दिनों ऐसे ही एक लड़की के कलाकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। जिसे देखकर आपका सिर चकरा जायेगा। आप नहीं समझ पाएंगे कि यह कैसे हो सकता है।

    लड़की ने फेस आर्ट (Face Art) किया है जिसमें लड़की के चेहरे पर कई सारे आंख, नाक मुंह और होंठ बना दिए हैं, जिसे देखकर पता ही नहीं चल पा रहा है कि कौन सा असली है और सा नकली, लड़की की यह अनोखी पेंटिंग लोगों को सोचने पर मजबूर कर देगी। वीडियो को देखकर आप यह समझ नहीं पाएंगे कि उसकी असली नाक, आंख, होंठ और मुंह कहां है।

    लड़की का यह कलाकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते है कि लड़की के चेहरे पर कई सारे आंख, नाक मुंह और होंठ बना दिए हैं, जिसे देखकर पता ही नहीं चल पा रहा है कि कौन सा असली है और सा नकली. आर्टिस्ट ने ऐसी गजब पेंटिंग की है। वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो पर अब तक 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है।