वायरल

Published: Mar 10, 2022 12:34 PM IST

Shocking इस लड़की को इंसान से नहीं एलियन से है मोहब्बत, space से भेजते हैं अपनी पर्सनल तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
(Image-Instagram)

नई दिल्ली: बचपन से हम सब जानते है, संसार में मानव जीव और पशु-पक्षी रहते है, और अंतरिक्ष यानी space में एलियन (Aliens) रहते है, जहां बात है प्यार की तो अब तक आपने सुना होगा की इंसान ही इंसान से प्यार करता, क्या कभी आपने ऐसा सुना है की कोई लड़की या लड़का एलियन के प्यार (Love) में पागल है? बही न? लेकिन ऐसा हुआ है, जी हां आपको बता दें कि एक महिला ने दावा किया है कि वह कई बार एलियन्स से मिल चुकी है। सिर्फ यही नहीं बल्कि एलियन उसे अपनी पर्सनल तस्वीरें भी भेजते हैं। आइए जानते है लड़की के इस अजीबोगरीब दावों के बारे में…. 

एलिनस से कई बार मिली है लड़की

आपको बता दें कि ‘द मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार, यह अजीब दावा करने वाली 29 साल की लड़की अमेरिका के मिसौरी प्रांत में रहने वाली है। इस  महिला का नाम लिली नोवा (lily nova) है और इन्होने दावा किया है कि वह एक बार नहीं बल्कि कई बार एलियन से मुलाकात कर चुकी हैं। उनका कहना है कि एलियन हॉलीवुड फिल्म अवतार में नजर आने वाले जीव की तरह दिखते हैं। महिला ने बताया कि सबसे पहले वह एलियन से साल 2020 में कोरोना के कारण दुनियाभर में लगाए गए लॉकडाउन के समय मिली थी। इसके बाद महिला ने कई तरह के दावे किये है, जो बेहद चौंकाने वाले है।

जब एलियन से हुई पहली मुलाकात… 

पहली मुलाकात के बारे में महिला ने बताया कि वह एक बार रात के टाइम हवा लेने घर से बाहर गई थी। वह खुले आसमान के नीचे टहल रही थी, तभी उसको पड़ोस में तेज रोशनी दिखाई दी। पहले तो महिला को लगा कि यह कोई एयरक्राफ्ट होगा, लेकिन उन्होंने जब ध्यान से देखा तो उनके होश उड़ गए। महिला ने बताया कि यह एक यूएफओ था।

एलियंस भेजते है अपनी तस्वीरें   

इतना ही नहीं बल्की महिला ने बताया कि एलियन अपनी तस्वीरें टेलीपैथी के माध्यम से उसे भेजते हैं। वह अपनी तस्वीरें उसे इसलिए भेजते हैं, क्योंकि जब वह पहली बार एलियन से मिली थीं तो काफी डर गई थीं। इसलिए एलियन अपनी तस्वीरें भेज रहे हैं, जिससे उनका डर दूर हो जाए, और वो असहज महसूस न करें। ऐसा अनोखा दावा महिला ने किया है, जिसे जानकर सब बेहद हैरान है।

लड़की ने किये कई अजीबोगरीब दावें

हल्के नीले रंग की स्किन वाली ‘लड़की’ से मुलाकातलिली के अनुसार, इस घटना के कुछ महीनों बाद वह एक बार फिर एलियन से मिलीं। इतना ही नहीं बल्कि अब तो वह हर रोज ही एलियन से मिलती हैं। महिला ने एक और हैरान करने वाला दावा किया। महिला का कहना है कि वह दूसरे ग्रहों पर रहने वाले कई तरह के जीवों से भी मिल चुकी है।

दूसरे ग्रह के जीव एलियन की तरह ही हैं। पहली बार उन्होंने हल्के नीले रंग की स्किन वाली एक लड़की को देखा था। वह लड़की बहुत खूबसूरत थी। हालांकि, उसके सिर पर बाल नहीं थे। महिला ने बताया कि वह एलियन के प्यार में पागल हो चुकी हैं, और उनका कहना है कि इंसानों से ज्यादा एलियंस ज्यादा अच्छे है।