विदेश

Published: Nov 30, 2021 11:01 AM IST

Americaएक शख्स जिसने बिना जुर्म जेल में बिताए 43 साल, अब कोर्ट ने कर दिया रिहा, जानें क्या है मामला

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

नई दिल्ली: कभी कभार न्याय प्रक्रिया (Judicial process) में इतना विलंब हो जाता है कि अदालत (Court) का फैसला आते-आते पूरी जिंदगी निकल जाती है। जी हां आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। भला अदालत के चक्कर में एक बार इंसान पड़ जाता है तो फिर पता नहीं वहां से बाहर निकलने के लिए इंसान को कितना भी समय लग सकता है।

जी हां आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स की कहानी बताने जा रहे जिसने बिना किसी जुर्म के अपनी जिंदगी के आधे से ज्यादा का समय यानी 43 साल जेल में बिता दिए हालांकि अब जाकर अदालत ने उसे बरी कर दिया है। आइये जानते है क्या है पूरी कहानी….

बिना जुर्म के 43 साल जेल में 

दरअसल ये कहानी है अमेरिका ले केविन स्ट्रिकलैंड (Kevin Strickland) की। बता दें कि केविन अमेरिका के मिसौरी जेल में बंद था और हाल ही में बरी हुआ है। दरसअल केविन पर 3 लोगों की हत्या  था। लेकिन सच बात यह है की ये हत्या उन्होंने की ही नहीं थी। केविन को बिना किसी जुर्म के अपनी जिंदगी के 43 साल जेल में बिताने पड़े। 

केविन ने कहा…. 

इस बारे में केविन ने कहा हैं, ”1978 में गोलीबारी के कारण कई हत्याएं हुई थीं, लेकिन उनका इन घटनाओं से कोई कनेक्शन नहीं था। जिस समय यह घटना हुई उस वक्त वो टीवी देख रहे थे। इस घटना की चश्मदीद गवाह और गोलीबारी में बचने वाली महिला कई सालों से अपनी गवाही को टाल रही थी।महिला का कहना है, पुलिस के दबाव के कारण वो ऐसा कर रही थी। गवाही के बाद केविन बरी हुए।”

मिली आर्थिक मदद 

आपको बता दें कि बिना जुर्म के इतने साल जेल में रहने के बाद केविन को किसी तरह का मुआवजा नहीं मिला है। इसलिए स्‍थानीय लोगों ने केविन की मदद करने की ठानी। केविन अपना एक नया जीवन शुरू कर सकें कि इसलिए आर्थिक मदद करने के लिए ऑनलाइन अभियान चलाया गया। मुहिम रंग लाई और करीब 20 हजार लोगों ने मिलकर केविन के लिए करीब 11 करोड़ रुपये इकट्ठा किए। 

केविन के लिए अनोखा अभियान 

केविन कहते हैं, वो इस फैसले के लिए शुक्रगुजार हैं। केविन के बरी होने पर चंदा जुटाने के लिए मिडवेस्ट इनोसेंट प्रोजेक्ट के रोजो बुशनेल ने अभियान चलाया है। उनका कहना है कि केविन के पास न तो बैंक खाता है, न फोन नंबर और न ही पहचान का कोई सरकारी दस्तावेज। फिलहाल वह अपने भाई के घर रह रहे हैं। उन्हें जल्द ही राशि मिल जाएगी। इस राशि के मदद से केविन अपना नया जीवन शुरू कर सकेंगे। 

अदालत ने किया रिहा 

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते मिसौरी की अपीलीय अदालत ने केविन की रिहाई का आदेश दिया है। अदालत की ओर से जारी फैसले के मुताबिक, केविन को दोषी ठहराने के लिए जो सबूत पेश किए गए थे वो नाकाफी थे। इसलिए केविन को बरी कर दिया गया है। केविन अपनी वापसी पर काफी खुश हैं और उन्होंने इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद अदा किया।  वे अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ना चाहते है।