3 houses collapsed in Dahisar, one death
File Pic

    Loading

    – उज्वल भालेकर

    अमरावती: संभाग में कई जगहों पर अतिवृष्टि से नैसर्गीक हानि हुई है. 1 से 16 जुलाई तक संभाग में नैसर्गीक आपदा से 23 लोगों की जानें गईं. जबकि 18 जुलाई को दो युवक नाले की बाढ़ में बहने से मृतकों की यह संख्या 25 हो गई है. जिसमें यवतमाल में सर्वाधिक 11, अमरावती-7, अकोला-3, यवतमाल- 3 और वाशिम जिला में 1 मौत हुई है. इनमें से 9 मृतकों के परिजनों को शासन से सानुग्रह मदद दी गई. इस कालावधि में 168 परिवार के 300 लोग प्रभावित हुए है. जबकि 13 लोग घायल हुए.   

    सर्वाधिक 16 मौतें वज्रपात से

    प्राकृतिक आपदा से संभाग में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है. सबसे ज्यादा 16 मौतें वज्रपात की चपेट में आने से हुई हैं. नदी में बाढ़ से 5 मौतें हुई हैं, 2 मौतें घर और दीवारें ढहने से हुईं. 1 व्यक्ति पर पेड़ गिरकर और 1 मौत भारी बारिश से हुई है. इसी तरह नैसर्गीक आपदा से संभाग में मवेशियों की भी भारी क्षति दर्ज की गई है.

    संभाग में 1 जुलाई से 16 जुलाई के बीच कुल 123 छोटे-बड़े मवेशी मारे गए. इसमें सबसे अधिक 44 मवेशी यवतमाल जिले में मारे गए. इनमें से 4 बड़े और 29 छोटे दुधारू मवेशी हैं. अमरावती में 26, अकोला-6, बुलडाना- 35 और वाशिम जिला में 12 मवेशी मारे गए. जिसमें किसी भी परिवार को सरकार से सहायता नहीं मिली है.

    546 हेक्टेयर में 33 प्रश क्षति 

    संभाग में भारी बारिश से फसलों का भी भारी नुकसान दर्ज किया गया है. 1 से 16 जुलाई तक संभाग में 546.83 हेक्टेयर में 33 फीसदी से अधिक फसल बर्बाद हो चुकी है. अमरावती जिले में 379.83 हेक्टेयर, अकोला 64 हेक्टेयर और यवतमाल के 103 हेक्टेयर में नुकसान हुआ है. 21221.43 हेक्टेयर भूमि बारिश में बह गई है. इसमें से अमरावती में 13045.43 हेक्टेयर और यवतमाल में 8176 हेक्टेयर भूमि चौपट हो गई है.

    1 से 16 जुलाई तक संभाग में नैसर्गीक आपदा पर एक नजर 

    जिला          मृत व्यक्ति      मदद योग्य       मदद प्रदान संख्या लंबित मामले

    अमरावती       05             05             0                               05

    अकोला         03             01             01                             02

    यवतमाल       11             11             08 03

    बुलढाना        03             00             00                             03

    वाशिम         01             01             00                             01

    कुल           23             18             09                             14