क्या 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' को टाटा-टाटा, बाय-बाय करेंगे मोहसिन खान, एक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान
क्या 'ये रिश्ता क्या कहलाता हैं' को टाटा-टाटा, बाय-बाय करेंगे मोहसिन खान, एक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान

    Loading

    स्टार प्लस का मशहूर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम मोहसिन खान (Mohsin Khan) इस सीरियल में कार्तिक के दमदार किरदार में नज़र आ रहे हैं। इस सीरियल से कार्तिक का किरदार निभाकर मोहसी खान को काफी पॉपुलैरिटी मिली हैं। उनकी सोशल मीडिया पर काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इस शो में मोहसिन टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ दिखाई दे रहे हैं। दोनों को केमिस्ट्री को दर्शक इतना ज्यादा पसंद करते हैं कि उन्होंने इनकी इस जोड़ी की #Kirat नाम दे दिया हैं। हालही में ऐसे खबरें सामने आई थी कि मोहसिन खान और शिवांगी जोशी इस शो को अलविदा कहनेवाले हैं। ऐसे में यह खबर सुनकर फैंस को तगड़ा झटका लगा था। 

    आपको बता दे की टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ के मेकर्स अब इस शो में नए किरदार की एंट्री करवाने वाले हैं। और इसी वजह से इस शो से मोहसिन खान और शिवांगी जोशी को बाहर का रास्ता दिखा दिया हैं। यह खबर सुनते ही फैंस में खलबली मच गई है । ऐसे में अब मोहसिन खान का सीरियल छोड़ने को लेकर बयान सामने आया हैं। मीडिया से बात करते हुए मोहसिन खान ने फैंस के लिए खास मैसेज दिया हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Mohsin Khan (@khan_mohsinkhan)

    मोहसिन खान ने अपने फैंस को परेशान न होने के लिए कहा हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेकर्स दर्शकों के लिए कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं। जो दिवाली के दौरान उन्हें मिलेगा। इसके अलावा मोहसिन खान ने कुछ भी कहने से साफ़ इंकार कर दिया हैं। आपको बता दे कि स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक टीवी एक्टर्स मोहसिन खान और शिवांगी जोशी अक्टूबर में शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता हैं’ को अलविदा कहेंगे। अब यह आगे पता चलेगा की आनेवाले दिनों में मोहसिन और शिवांगी इस शो का हिस्सा होंगे या नहीं।