From Shrivardhan Foundation-Fadnavis Mitramandal, flood victims got help

    Loading

    औरंगाबाद. कोकण विभाग (Konkan department) के महाड (Mahad) में हाल ही में आए सैलाब के बाद वहां पैदा हुई बाढ़ की गंभीर परिस्थिति के चलते हजारों लोग बेघर (Homeless) होकर लाखों रुपए का नुकसान हुआ। उन बाढ़ पीडितों को राहत पहुंचाने श्रीवर्धन फाउंडेशन एवं देवेन्द्र फडणवीस मित्रमंडल (Shrivardhan Foundation and Devendra Fadnavis Mitra Mandal) ने रविवार को बड़े पैमाने पर राहत सामग्री की मदद भेजी। 

    बाढ़  पीड़ितों  के लिए किराणा सामान, दाल, चावल, तेल, मसाले, मोमबत्तियां के अलावा कई जरुरी वस्तुओं की कीट बनाकर बड़ी संख्या में रवाना किया गया।  साथ ही महिलाओं के लिए साडियां, शर्ट, गाउन, पंजाबी ड्रैस, मास्क, औषधियों की मदद भेजी गई। 1 हजार परिवार को इन वस्तुओं से राहत मिलने जैसे कीट बनाने की  जानकारी श्रीवर्धन फाउंडेशन के अध्यक्ष शिरीष बोरालकर ने दी। उन्होंने कहा कि अधिक वर्षा के चलते कोकण में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। जो लोग अधिक वर्षा से प्रभावित हुए है, उनका जीवन पूर्ववत होने तक फाउंडेशन द्वारा मदद करने का आश्वासन बोरालकर ने दिया।

    राहत साम्रगी का ट्रक रविवार को महाड की ओर रवाना किया गया।  इस अवसर पर भाजपा शहराध्यक्ष  संजय केणेकर, पूर्व मेयर बापू घडामोडे, मकरंद कोर्डे, नितिन चित्ते, गोविंद केन्द्रे, अर्जुन गवारे, किशोर अग्रवाल, सुनील सोनवने, विकास कुलकर्णी, अरविंद पाठक, मुकुंद दामोदरे, राजेश मेहता, लक्ष्मीकांत थेटे, आशा जोशी सहित फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।