भाजपा की महिला मोर्चा की अध्यक्ष रहाटकर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बांधी राखी

Loading

  •  जवानों के लिए रक्षा मंत्री  सौंपी राखियां 

औरंगाबाद. रक्षा बंधन के पावन पर्व को लेकर भाजपा की राष्ट्रीय महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर के नेतृत्व में शुक्रवार शाम देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर पहले उन्हें राखी बांधी. उसके बाद महिला मोर्चा द्वारा देश स्तर पर आनंदी ईम्पॉवर फाउंडेशन  के माध्यम से बीजों से तैयार की गई सैकड़ों राखियां जवानों के लिए सौंपी और जवानों तथा देश के  रक्षा मंत्री के लंबी आयु की कामना की.

रहाटकर ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की बहनें देश की सरहदों पर तैनात जवानों को राखियां भेजकर उनकी सलामती की दुआएं मांगती है. गौरतलब है कि विजया रहाटकर की संकल्पना से रक्षा बंधन के पावन पर्व के उपलक्ष्य में  देश स्तर पर  भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की मदद से पहली बार विविध सब्जियों के बीजों से राखियां बनाने का काम बीते एक पखवाड़े से से  जारी है. इन राखियों को बेचकर उससे जमा होनेवाली राशि स्कूली छात्रों की शिक्षा पर खर्च की जाएगी. इससे पूर्व देश में कोविड-19 को लेकर जारी लॉकडाउन के दौरान भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने देश भर की महिला कार्यकर्ताओं की मदद से लाखों मास्क तैयार किए. इससे बड़े पैमाने पर महिलाओं को रोजगार मिला, बल्कि देश के हर कोने-कोने में यह मास्क बांटे गए.