With the help of Jan Ashirwad Yatra, the thoughts and works of PM Modi are being taken to the common man Dr. Bhagwat Karad

    Loading

    औरंगाबाद. देश के केन्द्रीय अर्थराज्यमंत्री aur (Minister Dr. Bhagwat Karad)ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नडडा के आदेश पर नवनियुक्त केन्द्रीय मंत्रियों की जन आशिर्वाद यात्रा (Jan Ashirwad Yatra) देश भर जारी है। इस यात्रा के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के विचार और कार्य आम जनता तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जन आशिर्वाद यात्रा कोरोना के नियमों का पालन कर ही निकाली जा रही है।

    औरंगाबाद के राज्यसभा सांसद डॉ. भागवत कराड को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया गया। उनके नेतृत्व में मराठवाडा में 16 अगस्त  से जन आशिर्वाद यात्रा निकाली गई। बीते दो दिन से औरंगाबाद शहर और जिले में घूम रही यात्रा के दरमियान डॉ. कराड ने पत्रकार परिषद आयोजन कर जन आशिर्वाद यात्रा को महिला, युवक और आम आदमी मिल रहे जोरदार प्रतिसाद पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किए गए 40 नए मंत्रियों की अपने अपने क्षेत्र के कम से कम 5 लोकसभा क्षेत्र में जन आशिर्वाद यात्रा जारी है। बीते दो दिन से यात्रा औरंगाबाद शहर और जिले में है। 

    यात्रा का औरंगाबाद शहर में जोरदार स्वागत 

    डॉ. कराड ने कहा कि देश को मिली आजादी के बाद पहली बार औरंगाबाद को केन्द्रीय मंत्री पद मिला। इससे यहां की जनता काफी प्रसन्न है। यहीं कारण है कि शुक्रवार को जन आशिर्वाद यात्रा औरंगाबाद पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। औरंगाबादवासियों को इस बात की खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहली बार औरंगाबाद को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में स्थान दिया। जनता ने किए स्वागत के बाद मुझे इसकी जिम्मेदारी समझती है, लेकिन मैं भी पीएम मोदी का प्रतिनिधि हूं। उनके विचार आम जनता तक पहुंचाने का कार्य जन आशिर्वाद यात्रा के माध्यम से जारी है। मोदी सरकार द्वारा शुरु की गई विविध योजनाओं के हजारों लाभार्थियों से मैं संवाद साध रहा हूं। संवाद साधते समय काफी बेहतर प्रतिक्रिया लाभार्थियों ने मेरे समक्ष दी है। जनता के आशिर्वाद से ही मैं पीएम मोदी के विचार आम जनता तक पहुंचाने के काम में जूटा हूं। एक सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री डॉ. कराड ने कहा कि कोरोना नियमों का पालन कर ही जन आशिर्वाद यात्रा जारी है। पत्रकार परिषद में विधायक अतुल सावे, शहराध्यक्ष संजय केणेकर, यात्रा सहसंयोजक प्रवीण घुगे, डॉ. राम बुधवंत, राजू शिंदे प्रमुख रुप से उपस्थित थे।