Royal Enfield
File Photo

Loading

नई दिल्ली. देश की ऑटोमोबाइल कंपनी रॉयल एनफील्ड (Royal Enfield) ने Classic 500 Tribute ब्लैक एडिशन ब्रिटेन में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए इस बाइक को ब्रिटेन में लॉन्च किया है। हालांकि कंपनी ने इस बाइक को भारत में बंद कर दिया है। यह बाइक फरवरी 2020 तक भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध थी। इसका लुक काफी आकर्षक है। तो आइए जानते हैं इस बाइक के बारे में विस्तार से….

इंजन और पावर
Classic 500 Tribute बाइक में 499cc का सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 27.2 PS का पावर और 41.3Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह बाइक माउंटिंग रैक्स, कैनवस पैनिअर्स, टूरिंग मिरर्स, पिछली सीट और मशीन्ड ऑयल फिलर कैप जैसी एक्सेसरीज़ से लैस है।

ब्रेकिंग और सस्पेंशन
Classic 500 Tribute बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ड्यूल शॉक्स दिए गए हैं। इसके दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक दिए गए है।अतिरिक्त सुरक्षा के लिहाज से इसमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है।

कीमत
अब बात करते हैं Classic 500 Tribute के कीमत की। कंपनी ने इसे यूके के बाजार में लॉन्च किया है। इसकी 5,499 GBP (लगभग 5.38 लाख रूपये) है। यूके के बाजार के अलावा, यह बाइक दुनिया भर के कई अन्य बाजारों में भी उपलब्ध होगी। बता दें कि, यह एक लिमिटेड-एडिशन मॉडल है। कंपनी इसके सिर्फ 1000 यूनिट्स बनाएगी, जिसमें से 210 यूनिट्स यूके के लिए रिजर्व्ड हैं।