nirmala-sitaraman
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली. सुबह कि बड़ी खबर के अनुसार,  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) भारत की अब सबसे सबसे पावरफुल महिला बन गई हैं। जी हाँ, अंतरराष्ट्रीय Forbes मैग्जीन ने उन्हें दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं (The World’s Most Powerful Women 2021) में भी शुमार किया है। बता दें कि इस लिस्ट में सीतारमण को 37वां स्थान मिला है। पता हो कि Forbes ने निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार ‘दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं’ की लिस्ट में इस बार शामिल किया है।

    अमेरिका की Janet Yellen को पीछे छोड़ा 

    दरअसल इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने  लिस्ट में काफी अच्छा स्थान हासिल करते हुए अमेरिका की ट्रेजरी सेक्रेटरी जैनेट येलेन (Janet Yellen) को भी पछाड़ दिया है। वहीं Forbes ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) भी इस बार शामिल हैं। वे इस लिस्ट में 88वां स्थान पर हैं। विदित हो कि फाल्गुनी नायर शेयर बाजार में अपनी कंपनी की धमाकेदार शुरुआत के बाद हाल ही में भारत की सातवीं महिला अरबपति बनी हैं।

    HCL की रोशनी नाडर भी लिस्ट में शामिल 

    वहीं वित्त मंत्री सीतारमण और फाल्गुनी नायर के अलावा Forbes ने अपनी लिस्ट में भारत की एक और महिला को भी स्थान दिया है। जी हाँ HCL Technologies की चेयरपर्सन रोशनी नाडर को लिस्ट में 52वां स्थान प्राप्त हुआ है। जान लें कि, नाडर देश की किसी आईटी कंपनी को लीड करने वाली पहली महिला अधिकारी भी हैं। इसके साथ ही फोर्ब्स की सूची में Biocon की फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार शॉ को भी जगह दी गई है, उन्हें इस बार 72वें स्थान पर रखा गया है।

    कौन हैं दुनिया की सबसे शक्तिशाली महिला

    वैसे ‘दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं’ की इस लिस्ट में मैकेंजी स्कॉट (MacKenzie Scott) को इस बार पहला स्थान दिया है। जी हाँ, स्कॉट दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति और अमेजन ग्रुप के मालिक जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की पूर्व पत्नी हैं। पता हो कि साल 2019 में दोनों के बीच तलाक हुआ था। साथ ही Forbes की इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर भारतीय मूल की ही अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) काबिज हैं।