File Photo
File Photo

Loading

दिल्ली: देश (India) में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) कलेक्शन को लेकर एक बड़ी राहत भरी खबर है। फरवरी महीने में जीएसटी टैक्स कलेक्शन 1,49,577 करोड़ रुपए रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में 12% की ग्रोथ देखी गई। वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पिछले साल फरवरी 2022 में 1,33,026 रुपये जीएसटी वसूला गया था। जनवरी में जीएसटी कलेक्शन में अब तक की दूसरी सबसे बड़ी ग्रोथ (Growth) दर्ज की गई। यह लगातार 11वां महीना है जिसमें जीएसटी रेवेन्यू (GST Revenue) 1.55 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहा है।

GST लागू होने के बाद अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा

जनवरी महीने में सरकार (Govt) को 1,55,922 करोड़ रुपये यानी 1.55 लाख करोड़ रुपये का GST रेवेन्यू (Revenue) मिला था। भारत का लगातार 12 महीनों का जीएसटी कलेक्शन एक लाख 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। इस साल का आंकड़ा 1,49,577 करोड़ पर आ गया है। यह रेवेन्यू पिछले 12 महीनों की तुलना में अधिक है। वित्त मंत्रालय ने बुधवार को फरवरी 2023 के जीएसटी के आंकड़े जारी किए। इस महीने सेस के रूप में 11,931 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। जीएसटी लागू होने के बाद से यह अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। जनवरी माह की तुलना में फरवरी में जीएसटी रेवेन्यू में कमी आई है। जनवरी 2023 में 1.57 लाख करोड़ रुपए का टैक्स कलेक्शन (Tax Collection) हुआ है। यह अब तक की दूसरी सबसे बड़ी संख्या है। अप्रैल 2022 में जीएसटी से 1.68 लाख करोड़ रुपए का रेवेन्यू प्राप्त हुआ।

कलेक्शन अन्य महीनों की तुलना में कम

यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वित्त मंत्रालय के मुताबिक, फरवरी 2023 में कुल जीएसटी कलेक्शन 1,49,577 करोड़ रुपए रहा। इसमें से सेंट्रल जीएसटी (CGST) 27,662 करोड़ रुपए है। जबकि स्टेट जीएसटी (SGST) टैक्स कलेक्शन 34,915 करोड़ रुपए है। इसके अलावा 11,931 करोड़ रुपए का सेस (CESS) भी शामिल है। एक साल पहले इसी महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.33 लाख करोड़ रुपए था। फरवरी 2023 की तुलना में सालाना आधार पर जीएसटी कलेक्शन (Yearly GST Collection) में 12% की बढ़ोतरी हुई है। वित्त मंत्रालय ने बताया है कि चूंकि फरवरी में केवल 28 दिन होते हैं, जीएसटी कलेक्शन अन्य महीनों की तुलना में कम है।