Onion Export
प्याज निर्यात पर रोक हटी- (सोशल मीडिया)

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने मार्च में प्याज उत्पादन के आंकड़े जारी किए थे। आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24(प्रथम अग्रिम अनुमान) में प्याज का उत्पादन पिछले साल के लगभग 302.08 लाख टन की तुलना में लगभग 254.73 लाख टन होने की उम्मीद है।

Loading

नई दिल्ली: देश में चल रहे लोकसभा चुनाव 2024(Lok sabha Election) के बीच सरकार ने शनिवार को प्याज निर्यात(Onion Export)) पर प्रतिबंध हटा लिया, लेकिन दो शर्तें रखी हैं। प्याज का निर्यात 550 डॉलर प्रति टन से कम दाम में नहीं होगा। साथ ही निर्यात पर 40 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी लागू होगी।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा, ”प्याज की निर्यात नीति को संशोधित कर तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक 550 डॉलर प्रति टन के एमईपी के तहत प्रतिबंध से मुक्त किया गया है।” सरकार ने शुक्रवार रात प्याज के निर्यात पर 40 प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी लगाई है। इन दोनों शर्तों के साथ लगभग 60 रुपये प्रति किलोग्राम से कम भाव पर व्याज का निर्यात नहीं होगा। पिछले साल अगस्त में भारत ने 31 दिसंबर, 2023 तक प्याज पर 40 प्रतिशत निर्यात शुल्क लगाया था। 8 दिसंबर, 2023 को इस साल 31 मार्च तक प्याज के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। मार्च में निर्यात प्रतिबंध को अगले आदेश तक बढ़ा दिया गया था।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने मार्च में प्याज उत्पादन के आंकड़े जारी किए थे। आंकड़ों के मुताबिक, 2023-24(प्रथम अग्रिम अनुमान) में प्याज का उत्पादन पिछले साल के लगभग 302.08 लाख टन की तुलना में लगभग 254.73 लाख टन होने की उम्मीद है। आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में 34.31 लाख टन, कर्नाटक में 9.95 लाख टन, आंध्र प्रदेश में 3.54 लाख टन और राजस्थान में 3.12 लाख टन उत्पादन घटा है।

महाराष्ट्र के किसानों ने निर्यात प्रतिबंध का विरोध किया था। कांग्रेस ने पिछले महीने नरेन्द्र मोदी सरकार पर प्याज निर्यात पर प्रतिबंध के कारण महाराष्ट्र के किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया था। महाराष्ट्र के प्याज किसानों की नाराजगी दूर करने के लिए प्याद निर्यात पर रोक हटाने का फैसला किया गया है। पिछले 5 महीनें से निर्यात पर लगी रोक की वजह से प्याज उत्पादकों और व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्याज निर्यात पर रोक हटाने से किसानों और व्यापारियों को राहत मिलेगी।