Representative Image
Representative Image

Loading

नई दिल्ली: पुलिस विभाग (Police Department) में नौकरी (Job) करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए आज हम एक बहुत अच्छी खबर लेकर आए है। जी हां राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, एसएलपीआरबी असम ने असम पुलिस परीक्षा 2023 (Assam Police Recruitment 2023)  के माध्यम से अलग अलग पदों की भर्तीयां निकाली है। बता दें कि इसके लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। आइए जानते है पूरी डिटेल्स क्या है।।। 

ऐसे में अब आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 01 नवंबर, 2023 तक slprbassam.in इस साइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। असम पुलिस द्वारा, डीजीसीडी और एपीआरओ में सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल, सहायक उप नियंत्रक और अन्य पदों के लिए कुल 5,563 वैकेंसी भरी जाएगी। ऐसे में उम्मीदवार 1 नवंबर, 2023 तक आवेदन कर सकते है। 

आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, एसएलपीआरबी असम पुलिस परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 अक्टूबर से शुरू हो गया है और 01 नवंबर को खत्म होगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। जो लोग सभी फेज में क्वालिफाई करेंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए बुलाया जाएगा।महत्वपूर्ण तारीखें 

जानकारी के लिए आपको बता दें कि परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी ने 07 अक्टूबर, 2023 को आधिकारिक एसएलपीआरबी असम पुलिस अधिसूचना जारी की, जिसमें सभी जरूरी तारीखों और अन्य डिटेल दी गईं। असम पुलिस भर्ती 2023 के लिए जरूरी तारीख नीचे दी गई हैं। आप आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक असम पुलिस नोटिफिकेशन 2023 पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।

नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख- 7 अक्टूबर, 2023

रजिस्ट्रेशन शुरू होने की तारीख – 15 अक्टूबर, 2023

ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख- 1 नवंबर, 2023

कुल 5,563 वैकेंसी 

ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले आप नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट slprbassam।in पर जाएं।
  • फिर वेबसाइट के होमपेज पर असम पुलिस अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अपने आप को रजिस्टर करें और अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवे के साथ लॉगिन करें।
  • एप्लिकेशन फॉर्म भरें और स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • असम पुलिस भर्ती 2023 एप्लिकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने के लिए आवेदन फीस का भुगतान करें।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सेव करें।