petrol-diesel price
File Photo

    Loading

    नई दिल्ली. ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Hike) की बढ़ती रफ्तार में अभी कोई भी ब्रेक नहीं लगता दिख रहा है। जी हाँ, आज यानी बुधवार 6 अप्रैल को एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी इजाफा हुआ है। एक बार फिर आज तेल की कीमतो में 80 पैसे का इजाफा हुआ है और ये नई कीमतें आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। 

    इस तरह देखा जाए तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी थमने का नाम नहीं ले रही और बीते 16 दिनों में 14 बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अबतक 10 रुपए की बेतहाशा बढ़ोतरी हो चुकी है। 

    क्या है आज प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत: 

    आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    105.41

    96.97

    मुंबई

    120.51

    104.77

    कोलकाता

    115.10

    99.81

    चेन्नई

    110.83

    100.92

     

    हर रोज सुबह 6 बजे बदलती है कीमतें : 

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट : 

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से बड़ी ही आसानी से मिल जाएगा।