नयी दिल्ली. जहाँ बीते कुछ दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। लेकिन अब दिवाली के मौके पर मोदी सरकार ने ईधन पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty Cut) में कुछ कटौती कर जनता को जैसे एक बड़ा तोहफा दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद अब पेट्रोल पर 5 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल पर 10 रुपये की रिकॉर्ड कटौती दर्ज की गई है।
Fuel prices across metropolitan cities effective from today after cut in Excise duty
Petrol and diesel prices per litre – Rs 103.97 and Rs 86.67 in Delhi; Rs 109.98 and Rs 94.14 in Mumbai; Rs 104.67 and Rs 89.79 in Kolkata; Rs 101.40 and Rs 91.43 in Chennai
— ANI (@ANI) November 4, 2021
ऐसे में अगर पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL)को देखें तो , इसी क्रम में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 103.97 रुपये/लीटर और मुंबई में 109.98 रुपये/लीटर दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली में डीजल 86.67 रुपये/लीटर हो गया है।
8.15 रुपये महंगा हो चुका था पेट्रोल
पता हो कि सितंबर के अंतिम दिनों से जो पेट्रोल की जो कीमतें बढ़नी शुरू हुई थी वो अभी तक बदस्तूर जारी थी। देखें तो पेट्रोल 26 दिनों में कुल 8.15 रुपये/लीटर महंगा हो चुका था। वहीं बीते 29 दिनों में डीजल के रेट में 9.35 रुपये/लीटर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी।
क्या हैं 4 महानगरों में आज के भाव
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये/लीटर में आज इस प्रकार हैं।
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
103.97 |
86.67 |
मुंबई |
109.98 |
94.14 |
कोलकाता |
104.67 |
89.79 |
चेन्नई |
101.40 |
91.43 |
अब रोज सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :
गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह सारी कॉस्ट भी जुड़ती है।
यूँ जानें कि आज कितना है, आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट:
अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आपको आराम से मिल जाएगा।