petrol
File Pic

    Loading

    नयी दिल्ली.  एक बड़ी खबर के अनुसार एक बार फिर देश में पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) दोनों ही ईंधन (Fuel Price) के दाम रिकॉर्ड ऊंचाई पर हैं। जी हाँ अब अक्टूबर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोज इजाफा हो रहा है। इसी क्रम में आज यानी रविवार 3 अक्टूबर को,  भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल (Petrol) की कीमत में 25 पैसे/लीटर और डीजल (Diesel) के भाव में 30 पैसे/लीटर की बढ़ोतरी की है। गौरतलब है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथे दिन वृद्धि होने के साथ देश में वाहन ईंधन के दाम एक बार फिर नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गए हैं।

    देखें देश के प्रमुख शहरों में क्या रहा आज का भाव..

    दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में आज इस प्रकार हैं। 

    शहर

    पेट्रोल

    डीजल

    दिल्ली

    102.39

    90.77

    मुंबई

    108.43

    98.48

    कोलकाता

    103.07

    93.87

    चेन्नई

    100.01

    95.31

    रोजाना सुबह 6 बजे बदलते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम :

    गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है। 

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानें कितना है, अब आपके शहर में आज पेट्रोल-डीजल के रेट:

    अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से मिल जाएगा।