
नई दिल्ली। जहाँ भारत की जनता एक बार फिर महंगाई के दंश को झेल रही है। वहीं आज आग में घी का काम करते हुए एक बार फिर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जी हाँ आज भी एक बार फिर दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के दाम 80 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद अब राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 97 रुपए 81 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 89 रुपए 7 पैसे हो गई है। गौरतकब है कि बीते 4 महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद बीती मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद आज तीसरी बार ईंधन महंगा हुआ है।
यहाँ जानें प्रमुख महानगरों में आज पेट्रोल-डीजल की कीमतें:
आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार से हैं।
शहर |
पेट्रोल |
डीजल |
दिल्ली |
97.81 |
89.07 |
मुंबई |
112.51 |
96.50 |
कोलकाता |
107.18 |
92.22 |
चेन्नई |
103.71 |
93.75 |
रोजाना सुबह 6 बजे बदल जाती है कीमत :
गौरतलब है कि अब प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही इनकी नई दरें लागू हो जाती हैं। बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम अब लगभग दोगुना हो जाता है।
इन्हीं मानकों के आधार पर पर अब पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं डीलर-पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में अर्जित करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल-डीजल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह साड़ी कॉस्ट भी जुड़ती है।
अब ऐसे जानिए कि आपके शहर में कितना है,पेट्रोल-डीजल का रेट:
अब आप भी पेट्रोल-डीजल की कीमत SMS के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर इसे भेजना होगा। बता दें कि हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको IOCL की वेबसाइट से आसानी से मिल जाएगा।