इस फिल्म को करण जौहर (Karan Johar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने प्रोड्यूस किया है।
मुंबई. बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी (Sooryavanshi) रिलीज होने वाली हैं। यह फिल्म पिछले साल ही रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कोरोना महामारी के चलते फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाया गया। इस फिल्म को करण जौहर (Karan Johar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने प्रोड्यूस किया है।
अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अक्षय और रोहित के बीच जमकर लड़ाई हो रही हैं।
कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था।इस वीडियो में देख सकते है कि अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी के बीच लड़ाई हो रही है। देखते-देखते इन दोनो की लड़ाई बढ़ जाती है। तब पुलिस को दोनों को रोकने के लिए बीच में आना पड़ा। बता दें कि, यह वीडियो ‘सूर्यवंशी’ के सेट का ही है।इस वीडियो के शुरुआत में
#BreakingNews – A fallout which might just make your day 🙃 pic.twitter.com/gH2jgTQqhT
— Akshay Kumar (@akshaykumar) November 12, 2019
कैटरीना कैफ भी नजर आ रही हैं।
अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो, एक्टर की फिल्म ‘सूर्यवंशी’ (Sooryavanshi) एक एक्शन फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ कैटरिना कैफ, अजय देवगन, रणवीर सिंह, जैकी श्रॉफ भी दिखाई देने वाले हैं। वहीं, अक्षय कुमार इस समय आनंद एल। रॉय की फिल्म ‘अतरंगी रे’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग आगरा में हो रही है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ धनुष और सारा अली खान भी हैं।