Photo: Instagram
Photo: Instagram

दीपिका (Deepika Padukone) के इस कदम से सभी लोग हैरान हो गए हैं।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने काफी अलग अंदाज़ से साल 2020 को अलविदा कहा है। दीपिका ने 31 दिसंबर की रात को अपने सभी ट्वीट और इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए। दीपिका (Deepika Padukone) के इस कदम से सभी लोग हैरान हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली एक्ट्रेस के ट्विटर (Twitter) और इंस्टाग्राम (Tnstagram) पर एक भी पोस्ट नहीं है। 

बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड के कई स्टार्स के सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुए हैं। इसलिए कई लोगों का कयास है कि दीपिका (Deepika Padukone) का आकउंट भी हैक हुआ होगा। हालांकि, उनके एक करीबी से पता चला कि एक्ट्रेस ने खुद सभी पोस्ट डिलीट की है। वहीं, दीपिका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डिस्प्ले पिक्चर भी बदल दी है। 

दीपिका (Deepika Padukone) ने ट्विटर और इंस्टाग्राम से अपने पोस्ट हटा दिए फिर भी उनकी इंस्टा स्टोरी दिखाई दे रही है। वहीं, दीपिका अभी तक इस बारे में कुछ भी नही कहा है। दीपिका के इंस्टाग्राम पर 52.5 मिलियन और ट्विटर पर 27.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।