nora-fatehi-dance-on-kareena-kapoor-song-fevicol-se-video-viral-on-social-media

हाल ही में नोरा का एक वीडियो सामने आया है।

Loading

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर नोरा (Nora Fatehi) के डांस वीडियो वायरल होते रहते हैं। हाल ही में नोरा का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह करीना कपूर (Kareena Kapoor) के फेमस गाने ‘फेविकोल’ (Fevicol Se) पर डांस करती दिख रही हैं। 

नोरा (Nora Fatehi) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा के साथ सिंगर तुलसी कुमार भी नज़र आ रही हैं। दोनों कमाल का डांस कर रही हैं। इस डांस के दौरान नोरा (Nora Fatehi) लाजवाब एक्सप्रेशंस देती हुए दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में नोरा फ्लोरल प्रिंट ड्रेस में दिख रही हैं। 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi FC 🌺🦋 (@norafatehi_rocks)

हाल ही में नोरा(Nora Fatehi) ने करीना कपूर के साथ चैट शो ‘What Women Want’ में नजर आई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बताया था। नोरा (Nora Fatehi) ने बताया कि एक बार कास्टिंग डायरेक्टर उन पर काफी बुरी तरह से भड़क गई थीं और चिल्लाने लगी थीं। जिसके बाद उन्होंने भारत छोड़ वापस कनाडा  जाने का फैसला ले लिया था।