सलमान खान ने शेयर किया वीडियो, कहा-लॉकडाउन में बाहर निकलना हो सकता है जानलेवा

मुंबई. कोरोनावायरस से चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू हो गया है। इस लॉकडाउन के वजह से सभी लोग अपने घरो में बंद हो गए है। लेकिन, कुछ लोग इस लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे है। इसी बीच बॉलीवुड

Loading

मुंबई. कोरोनावायरस से चलते देश में 21 दिन का लॉकडाउन लागू हो गया है। इस लॉकडाउन के वजह से सभी लोग अपने घरो में बंद हो गए है। लेकिन, कुछ लोग इस लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन कर रहे है। इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की और अपने घरो में रहकर सुरक्षित रहने की अपील की है।

यह भी पढ़े : कंगना की बहन रंगोली ने रेखा को कहा-बॉलीवुड की बैड गर्ल

सलमान खान ने वीडियो शेयर करते हुए लोगो को बताया की लॉकडाउन में बाहर निकलना कितना जानलेवा हो सकता है। हाल ही में सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया पर निर्देशक महेश मांझरेकर की एक शॉर्ट फिल्‍म ‘वास्‍तव 2’ शेयर की है।

यह शॉर्ट फिल्म महेश मांजरेकर ने अपनी बेटी सई के साथ मिलकर घर पर रहते हुए बनाई है। इस शॉर्ट फिल्म में दिखाया गया है कि, लॉकडाउन में घर से बाहर निकलना कितना जानलेवा हो सकता है। बता दे कि, लॉकडाउन के दौरान सलमान खान खुद अपने परिवार से दूर पनवेल वाले फार्महाउस में रह रहे हैं।