Child dies in leopard attack

आज सुबह 5 से 6 बजे के बीच कसरत करने निकले 10 वर्ष के बालक पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

Loading

  • परिसर में छाई दहशत

ब्रम्हपुरी. आज सुबह 5 से 6 बजे के बीच कसरत करने निकले 10 वर्ष के बालक पर  तेंदुए ने हमला कर दिया। जिसमें बालक की मृत्यु हो गई। यह घटना ब्रम्हपुरी तहसील अंतर्गत चितगांव के समीप घटी। मृतक का नाम वान्द्र निवासी नैतिक संतोष कुथे है।

बरसात का मौसम लौटने लगा है सुबह के समय पर हल्की ठंड पड़ने लगी है। इसलिए लोग सुबह सुबह मोर्निंग वाक और कसरत को निकलने लगे है। इसी प्रकार आज सुबह नैतिक भी चितगांव मार्ग पर गया था। किँतु वहां दबिश देकर बैठे तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया। जिसमें नैतिक की मृत्यु हो गई। इस घटना से सुबह टहलने निकलने वालों में दहशत फैल गई है।

ग्रामीणों ने तेंदुए के बंदोबस्त की मांग वनविभाग से की है। इसी प्रकार सावली तहसील में 10 सितंबर की सुबह कसरत करने गये संस्कार बुरले (12) पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। जिसमें संस्कार की मृत्यु हो गईं थी।