Farmer's death due to current, accident occurred in front of son

धान फसल की सिंचाई के पश्चात बिजली मोटर पंप बंद करने गये किसान को करंट लगने से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई।

Loading

ब्रम्हपुरी. धान फसल की सिंचाई के पश्चात बिजली मोटर पंप बंद करने गये किसान को करंट लगने से उसकी मौके पर मृत्यु हो गई। यह घटना आज रविवार की दोपहर 12 बजे तहसील के रुई में घटी। रुई निवासी किसान दिगांबर नागमोती (55) की खेती खरकाडा मोड के पास है। नागमोती सुबह खेत पर गये थे।

धान की फसल को पानी की आवश्यकता होने से मोटर पंप चालू किया। सुबह से दोपहर तक धान खेत के अलग अलग हिस्से में पानी पहुंचाया और  सिंचाई हो जाने के बाद मोटर पंप बंद करने गये थे। इसी दौरान करंट लगने से किसान की मृत्यु हो गई। यह घटना उसके पुत्र की आंखों के सामने हुई किंतु वह कुछ नहीं कर सका।

सूचना के आधार पर पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम के लिए ग्रामीण हास्पिटल ब्रम्हपुरी भेज दिया है। गतवर्ष भी रुई के युवा किसान की बिजली का करंट लगने से मृत्यु हो गई थी।