Gosikhurd opened 15 doors 0.50 m

भंडरा जिले के गोसीखुर्द बाँध का जलस्तर बढ़ने से बांध के सभी 33 दरवाजे सुबह 9 बजे 0.50 मीटर खोलना पड़ा था।

Loading

  • प्रशासन ने किया सतर्क

चंद्रपूर. भंडरा जिले के गोसीखुर्द बाँध का जलस्तर बढ़ने से बांध के सभी 33 दरवाजे सुबह 9 बजे 0.50 मीटर खोलना पड़ा था। सुबह 10 बजे 18 दरवाजे बंद कर दिये  और 15 दरवाजे 0.50 मीटर खुले है और लगातार पानी छोड़ा जा रहा है।

वर्तमान में 15 दरवाजे से 1597 कुव्मेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में बिना पूर्वसूचना के गोसीखुर्द बांध के सभी दरवाजे खोल देने से गडचिरोली और चंद्रपुर जिले से बहने वाली वैनगंगा नदी किनारे बसे चंद्रपूर जिले के ब्रह्मपुरी, सावली, गोंडपिपरी तहसील में बाढ़ आ गई थी। बाढ़ के पानी से सैकड़ों गांव के लोगो का भारी नुकसान हुआ था। किसानों के खेतों की खडी फसल में पानी घुस जाने फसलों का भारी नुकसान हुआ था। अब भी लोग बाढ़ से संवर नही पाये है। इसलिए इस बार प्रशासन लगातार सतर्कता की चेतावनी दे रहा है। जिससे लोग सतर्क हो जाये।