स्वदेशी सामान लोगों की पहली पसंद

Loading

चंद्रपुर. दीपावली पर देवी महालक्ष्मी व भगवान गणेश के स्वागत में हर कोई घर व प्रतिष्ठानों में सजावट कर रहे है। इसे देखते हुए सजावटी सामान झालर, रंगबिरंगी आर्टीफिशियल फूल, लैम्प, लक्ष्मीजी के पैर के स्टिकर, फाऊंटेन, पेटिंग, प्रतिमा, रंगोली के आयटम समेत अन्य साहित्य  खरीदने के लिए नागरीकों की भीड जुटी है। 

पिछले वर्ष स्वदेशी सजावटी सामानों की मांग ज्यादा थी। जिसे ध्यान में रखते हुए विशेष तौर पर आर्डर देकर सजावटी सामानों को बनाया गया है।

फ्लावर पाट व पताका आकर्षण का केंद्र

आर्टिफिशियल फुल और पोधों की रेंज 150 रूपए से लेकर 1000 रूपए तक बेचे जा रहे है। टेराकोटा एवं प्लास्टर आफ पेरिस के फ्लावर पाट आकर्षण को केंद्र बने हुए है। ग्राहकों के लिए 50  से 1000 रुपए तक फ्लावर पाट उपलब्ध है। उन्हे खरीदने के लिए महिलाओं की भीड उमड रही है।

पूर्ण हो रही देवी लक्ष्मी की मूर्तियां 

दीपावली पर विशेष रुप से लक्ष्मीपूजन किया जाने से मूर्तिकार  देवी लक्ष्मी की प्रतिमा को पूर्ण करने में जुटे हुए है। लक्ष्मीपूजन के दिन लक्ष्मी की मूर्तियों को काफी डिमांड होती है। इस बार मिट्टी, कलर, अन्य साहित्यों के दाम अधिक बढने से पर्याप्त मात्रा में ही मूर्तियां बनाए जाने की जानकारी मूर्तिकारों द्वारा दी जा रही है। इस बार देवी की मूर्तियों की कीमत 300 से 400 रुपए तक होने की जानकारी दी है।