ब्रम्हपुरी तहसील में मॉर्निंग वॉक के लिए गए दो दोस्तों को एक तेज रफ़्तार वाहन ने कुचलने से उनकी मौत हो गई।
ब्रम्हपुरी. ब्रम्हपुरी तहसील में मॉर्निंग वॉक के लिए गए दो दोस्तों को एक तेज रफ़्तार वाहन ने कुचलने से उनकी मौत हो गई। ये दर्दनाक दुर्घटना तहसील के खरकाडा परिसर में आज तडके 4.30 बजे की है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरकाडा निवासी प्रशांत मुरलीधर सहारे (18) व रोहित अशोक चट्टे ( 18) आज शुक्रवार के तडके 4.30 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। विद्यानगर रुई समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया।
अपनी नियमित दिनचर्या के हिसाब से प्रशांत व रोहित मॉर्निंग वॉक के लिए खरकाडा से आरमोरी मार्ग पर जा रहे थे। विद्यानगर रुई के पास स्थित राईस मिल के करींब दोनों रोड के किनारे व्यायाम कर रहे थे कि तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों का कुचल दिया। ब्रम्हपुरी के थानेदार खाडे, एपीआई बन्सोड व बीट जमादार गेडाम घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा बना पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ हिट एंड रन का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है।