‘हर कोई कैब ड्राइवर नहीं होता’ लिख लोगों ने वीडियो किया वायरल, सच्चाई सामने आने पर सबके उड़े होश

    Loading

    बालोदाबाज़ार. सोशल मीडिया पर आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। जिन्हे कोई किसी के समर्थन करते हुए या विरोध करते हुए सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां लोग ‘हर कोई कैब ड्राइवर नहीं होता’ लिख वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में दो लोग दो महिलाओं को बुरी तरह पीटते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन जब ‘नवभारत’ ने इस वीडियो की जांच पड़ताल की तो मामला पूरी तरह उलटा निकला। वीडियो में किए गए दावे पूरी तरह झूठे निकले। आइए जानते हैं इस वीडियो की सच्चाई…

    कहां का है वायरल वीडियो?

    दरअसल वायरल वीडियो छत्तीसगढ़ के भाटापारा के सिमगा थाना क्षेत्र का है। जहां पीड़ित महिला और उसकी बेटी को भाजपा पार्षद सूर्यकांत ताम्रकार और उसके साथ टैबू देवांगन ने बीच बाजार बुरी तरह पीटा। इस घटना में पीड़ित महिला और उसकी बेटी को गंभीर चोटें आई हैं।

    क्या है मामला?

    पार्षद ताम्रकार और पीड़ित महिला के पति के बीच मित्रता थी। पार्षद का उसके घर में आना जाना था। इसी बीच एक दिन महिला के पति और भाजपा पार्षद एक साथ शराब पीने बैठे। इसी दौरान पार्षद ने महिला को भाभी-भाभी कहते हुए नाजायज संबंध बनाने की मांग की। जिसका महिला ने विरोध किया और अपनी बात पति को बताई। लेकिन पति ने उसकी बात को नजर अंदाज किया।     

    वहीं 29 जुलाई 2021 को ताम्रकार महिला के घर फिर एक बार शराब पिने के लिए पहुंचा और संबंध बनाने की मांग की। जिस पर महिला भड़क गई और अपने ही घर में चप्पल भाजपा पार्षद की कुटाई कर दी। साथ ही महिला ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं इस वायरल वीडियो के दौरान भाजपा पार्षद के साथी टैबू देवांगन ने महिला पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।

    चप्पल से मार खाने के बाद भी नहीं सुधरा पार्षद

    वहीं महिला हाथों पीटने के बावजूद भाजपा पार्षद अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और महिला से फिर से सेक्स की डिमांड कर डाली। जिससे गुस्साई महिला अपनी बेटी के साथ 21 अगस्त 2021 को पार्षद के मित्र टैबू देवांगन के कपडे की दूकान पर पहुंची। जहां महिला और उसकी बेटी ने पार्षद को झड़ते हुए लाठी से मारना शुरू किया, तभी भाजपा पार्षद ताम्रकार ने महिला की बेटी को थप्पड़ पर थप्पड़ मारना शुरू कर दिया। और तब तक मारता रहा जब तक बेटी बेहोश नहीं हुई। वहीं उसके साथी टैबू देवांगन ने महिला को बाल से घसीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। भाजपा पार्षद द्वारा माँ-बेटी की पिटाई करते देखने के बावजूद वहां मौजूद कोई भी व्यक्ति उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया और वीडियो बनाते रहे। 

    खून से लहूलुहान हुई महिला

    इस घटना में बुरी तरह घायल महिला न तो चल पा रही थी और न ही खड़ी हो पा रही थी। बेहोशी के हालत में ही महिला थाने पहुंची और उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट 22 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई।  

    भाजपा पार्षद फरार 

    महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए भादवि की धारा 294, 323, 506 बी, 534, 354, 452 के तहत मामला दर्ज कर पार्षद के साथी टैबू देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भाजपा पार्षद सूर्यकांत ताम्रकार फरार है। ज्ञात हो कि आरोपी पार्षद पर पहले भी मारपीट सहित विभिन्न धाराओं सहित मामले दर्ज हैं।