ipl 2021-mi-vs-srh rohit-sharma-surpass-mahendra-singh-dhoni-in-most-sixes-record-by-indian-batsman-in-ipl-history

कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया है।

    Loading

    मुंबई. आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 9 वें मैच में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक बार फिर जीत हासिल कर ली है। मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 13 रनों से हरा दिया। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। वहीं, मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और क्विंटन डिकॉक शानदार शुरुआत की। मुंबई ने बिना विकेट गवाएं  50 से ज्यादा रन बना लिए थे। 

    कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दो बड़े रिकॉर्ड्स को अपने नाम कर लिया है।इसके साथ रोहित ने एक खास मामले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को पीछे छोड़ दिया है। 

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आईपीएल के इतिहास में भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा सिक्स लगाए है। इस मामले में उन्होंने धोनी को पीछे छोड़ा है। इसके साथ रोहित ने टी-20 में कप्तान के तौर पर 4 हजार रन पूरे कर लिए हैं।

    आईपीएल में धोनी (MS Dhoni) ने अब तक 206 मैच में 216 छक्के जड़े हैं। अब रोहित ने धोनी को पीछे छोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने 217 छक्के मारे हैं। इस मैच में 28 रन बनाते ही रोहित में टी-20  में कप्तान के तौर पर 4 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। बता दें क़ी, रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है।