KKR vs MI-Rohit Sharma's look on this record

आईपीएल सीजन-13 (IPL T20, 2020) का 5 वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच भिड़ंत होगी।

Loading

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL T20) में 5000 या इससे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के कप्तान विराट कोहली (VIRAT KOHLI)और चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के बल्लेबाज सुरेश रैना (SURESH RAINA) के शामिल होने के बाद अब मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के कप्तान ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की बारी है। आईपीएल सीजन-13 (IPL T20, 2020) का 5 वें मुकाबले में आज मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच भिड़ंत होगी। अगर इस मैच में रोहित शर्मा का बल्ला बोला और 90 रन बना लिए तो आईपीएल (IPL T20) के 5000 वाले क्लब में शामिल हो जाएंगे।

5 हजारी क्लब में अबतक सिर्फ़ 2 खिलाड़ी 

रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) फिलहाल 4,910 रन के साथ आईपीएल (IPL T20) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाडयों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं। सुरेश रैना और विराट कोहली आईपीएल (IPL T20) में 5,000 का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ़ दो खिलाड़ी हैं। क्रिकेट की दुनिया के एंग्री यंग मैन विराट कोहली ने 178 मैचों में 37.68 की औसत से 5426 रन बनाए हैं, और सुरेश रैना ने 193 मैचों में 33.34 की औसत से 5368 रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।

200 छक्कों की दूरी से सिर्फ़ 6 कम 

हिटमैन रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) आईपीएल (IPL T20) में 200 छक्का मारने वाले केवल चौथे खिलाड़ी भी बन सकते हैं। इस पड़ाव को छूने के लिए उन्हें सिर्फ 6 और छक्के मारने होंगे। रोहित के लिए कठिन बात भी नहीं है। हां, अगर ऐसा करने में वो कामयाब हो जाते हैं, तो रोहित क्रिस गेल (326), एबी डिविलियर्स (214), और एम.एस.धोनी (209) के बाद 200 छक्के लगाने वाले चाैथे बल्लेबाज बन जाएंगे।

तोड़ सकते हैं डिविलियर्स का रिकॉर्ड 

रोहित शर्मा आईपीएल IPL T20) में एक आउटफिल्डर द्वारा सबसे ज़्यादा कैच पकड़ने के एबी डिविलियर्स के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के कप्तान रोहित शर्माने अब तक 83 कैच लपके हैं, जबकि एबी डिविलियर्स ने 84. ऐसे में रोहित शर्मा फिलहाल आईपीएल में सर्वाधिक कैच लेने वाले आउटफील्डरों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। सीएसके (CSK) के सुरेशरैना 102 कैच के साथ टॉप पर हैं।

-विनय कुमार