sakshi-dhoni-age-wiki-bio-networth-income-see-before-marriage-photos-of-ms-dhoni-wife

धोनी (Dhoni) की तरह उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi) की भी काफी फैन फॉलोइंग है।

Loading

मुंबई. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के लाखों फैंस हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग पागल हो जाते हैं। धोनी (Dhoni) को क्रिकेट खेलता देख सभी लोग खुश हो जाते हैं। धोनी (Dhoni) की तरह उनकी पत्नी साक्षी (Sakshi) की भी काफी फैन फॉलोइंग है। 

साक्षी (Sakshi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। कई बार साक्षी (Sakshi) ने शादी से पहले की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। तो आइये आज बताते है साक्षी के बारे में कुछ खास बातें 

साक्षी (Sakshi) उत्‍तराखंड से बिलॉन्‍ग करती हैं। साक्षी (Sakshi) के पिता राजेंद्र सिंह रावत कोलकाता की टी कंपनी में 30 सालों से भी ज़्यादा समय तक कार्यरत रहे।बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी(Sakshi) एक ही स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन, तब दोनों एक दूसरे को जानते नहीं थे। 

जैसा कि धोनी (Dhoni) पर बनी फिल्‍म में भी दिखाया गया है कि माही की साक्षी से पहली मुलाकात साल 2008 में कोलकाता के ताज होटल में हुई थी। साक्षी होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने के बाद वहां ट्रेनिंग कर रही थीं।

माही ने उन्‍हें देखा और उनकी मासूमियत के दीवाने हो गए। इसके बाद माही और साक्षी का प्यार पनपा और 2 साल बाद 4  जुलाई 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

साक्षी और माही की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं, दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है। धोनी की बेटी का नाम ज़ीवा है। धोनी और साक्षी अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।