अटकलों को लगा विराम, चेन्नई सुपर किंग्स से 2021 में भी खेलेंगे धोनी

Loading

– विनय कुमार

टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान ‘कैप्टन कूल’ महेंद्र सिंह धोनी ने IPL T20 से भी संन्यास लेने को लेकर लगाए जा रहे कयासों और अटकलों को आज विराम लगा दिया। धोनी ने आज साफ़ कर दिया कि वो 2021 में भी आईपीएल खेलने मैदान में उतरेंगे। 

MS Dhoni

किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) के ख़िलाफ़ रविवार, 1 नवंबर को होने वाली भिड़ंत और अबकी सीज़न के आख़िरी मैच खेलने से पहले टॉस के समय महेंद्र सिंह धोनी ने साफ़ बेटा दिया कि वो अभी आईपीएल (IPL T20) से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं।

टॉस के वक़्त डैनी मॉरिसन ने महेंद्र सिंह धोनी से सवाल किया कि क्या पीली जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए ये उनका आखिरी मैच तो नहीं ?

डैनी मॉरिसन के सवाल पर टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कहा, “निश्चितरूप से नहीं।” (Danny Morrison: Could this be your last game in yellow ?

Dhoni: Definitely Not.)

महेंद्र सिंह धोनी ने सभी कयासों को अपने ‘दो शब्दों’ से विराम लगा दिया। और, ये भी साफ़ हो गया कि, आईपीएल के अगले सीज़न यानी सीज़न-14, IPL 2021 में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी करेंगे।

ग़ौरतलब है कि, अबकी सीज़न, यानी IPL T20, 2020 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। और ये पहला मौका है जब आईपीएल के इतिहास में, 2008 से 2020 में पहली बार उसे प्ले-ऑफ में CSK जगह नहीं बना पाई। 

Dhoni 

वैसे 2008 से 2019 के बीच CSK तीन बार IPL T20 TROPHY जीतकर चैम्पियन रह चुकी है। कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल 15 अगस्त की शाम 7.29 बजे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी।

Ahead of IPL 2020 MS Dhoni returns to nets for practice

बहरहाल, धोनी की तरफ़ से ख़ुद इस बात के साफ़ कर देने से कि, वो आइपीएल से सन्यास नहीं के रहे हैं और 2021 में भी मैदान-ए-जंग में उतरेंगे, उनके चाहनेवालों के चेहरों पर मुस्कराहट ज़रूर छा गई होगी।