दिल्ली में बारिश (Photo Credits-ANI Twitter)
दिल्ली में बारिश (Photo Credits-ANI Twitter)

    Loading

    नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi Rains Updates) में बारिश का चलते पारा गिर गया है। दरअसल देश के पश्चिम तट को दहलाने वाले चक्रवाती तूफान तौकते के चलते राजधानी दिल्ली में बुधवार को रिकॉर्ड बरसात हुई है। साथ ही लगातार हो रही बरसात से दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 16 डिग्री कम हुआ है जो कि पिछले 70 वर्षों में सबसे कम है। 

    ज्ञात हो कि आने वाले समय में दिल्ली का तापमान और भी गिर सकता है। इसके पीछे की वजह है कि तौकते का असर आज भी दिख रहा है। क्योंकि दिल्ली में आज भी बारिश हो रही है। जिसके कारण कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। राजधानी में बुधवार सुबह से ही हल्की बारिश शुरू हुई थी। 

    उल्लेखनीय है कि बारिश होने के कारण दिल्लीवासियों के लिए मई का यह तीसरा वीक काफी राहत भरा साबित हुआ है। फरवरी,मार्च और अप्रैल का महिना दिल्ली में सूखा रहा था। जिसके कारण लोगों को सामान्य से अधिक गर्मी का सामना करना पड़ा था। कई बार तो पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया था। लेकिन अब मौसम बदल गया है।