नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi Rains) में आज सुबह बारिश ने दस्तक दे दी जिससे मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि बारिश के चलते दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में पानी भर गया है। कनॉट प्लेस, धौलकुआं, इंडिया गेट कौटिल्य मार्ग सहित दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से पानी भर गया है।
वहीं राजधानी दिल्ली में तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हुआ। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मध्यम से तेज बारिश होने वाली है।
#WATCH | Vehicles run through inundated roads, a bus stand partially submerged due to waterlogging following heavy rains in several parts of Delhi. Visuals from Mathura road. pic.twitter.com/bt5AUajNDf
— ANI (@ANI) July 27, 2021
तस्वीरें इंडिया गेट के पास से हैं-
दिल्ली: राजधानी दिल्ली में तेज़ बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई जगह जलभराव हुआ। तस्वीरें इंडिया गेट के पास से हैं।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज मध्यम से तेज़ बारिश होगी। pic.twitter.com/NVf0O5Hn4b
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2021
#WATCH | Vehicular movement affected due to waterlogging at Moti Bagh Flyover, Delhi. pic.twitter.com/3pkuxYuSFJ
— ANI (@ANI) July 27, 2021
वीडियो एयरपोर्ट रोड से है-
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में तेज़ बारिश के बाद सड़क पर जलभराव के चलते बस में पानी घुसा। वीडियो एयरपोर्ट रोड से है। pic.twitter.com/n3SMnFjcHi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 27, 2021
उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली में मानसून आने के बाद दूसरी बार आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। इससे पहले 18 जुलाई को ऐसा ही अलर्ट जारी हुआ था। इसके अगले दिन भारी बारिश दिल्ली में हुई थी। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह दिल्ली में बारिश की चेतावनी जारी की है।