प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर

    Loading

    नई दिल्ली. आए दिन अजीबो-गरीब खबरें (Wired News) सुनने या देखने मिलती हैं। जो आपको हैरान (Shocking News) करने के लिए काफी होती हैं। ऐसी ही एक खबर दिल्ली (Delhi) से सामने आई है, जहां 12 साल की एक बच्ची के पेट से दो ट्यूमर निकला गया। यह ट्यूमर किसी फुटबॉल के साइज (Football Size Tumor) का था। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने 12 साल की लड़की का सफल ऑपेरशन (Operation) कर उसके पेट से ये ट्यूमर निकाला है। लड़की को पिछले चार पांच सालों से पेट में दर्द (Stomach Pain) हो रहा था, साथ ही उसके पेट का आकार भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा था। जिसकी वजह से उसे सांस लेने में भी दिक्कत आने लगी थी। 

    लड़की का इलाज दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में हुआ है। जहां के डॉ। तरुण मित्तल (लेप्रोस्कोपिक एंड बेरिएट्रिक सर्जन) ने बताया कि, जब लड़की इलाज के लिए उनके पास आई तो उन्होंने देखा कि उसका पेट काफी टेढ़ा-मेढ़ा है, साथ ही क्लिनिकल एग्जामिनेशन के दौरान देखा गया कि उसका पेट काफी भरा हुआ भी है। जिसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गए थे। डॉक्टर भी सोच में डूब गए थे कि बिना सूजन के पेट का आकार इतना कैसे बढ़ गया। बाद में उन्होंने सीटी स्कैन किया और पता चला कि मरीज के पूरे पेट में काफी बड़ा ट्यूमर है। जिसका साइज 30x20x14 सेंटीमीटर है, जो कि दो बड़े फुटबॉल के बराबर है। 

    ट्यूमर का पता चलते ही डॉक्टर ने सर्जरी का फैसला किया, जिसके लिए लड़की के माता-पिता को बुलाया गया और एक योजना बनाई गई। पूरी सावधानी के साथ 25 मार्च 2021 को ऑपेरशन किया गया। डॉक्टर्स को सर्जरी के दौरान यह पता चल गया था कि ट्यूमर पूरे पेट में फैल चुका है, जो खून की नसों, आंत और शरीर के दूसरे महत्वपूर्ण अंगों से जुड़ गया है। ट्यूमर को जटिल ऑपरेशन द्वारा पूरी तरह से सफलतापूर्वक हटा दिया गया। ट्यूमर को निकालने के बाद हिस्टोपैथोलॉजिकल जांच के लिए भी भेजा गया है। साथ ही लड़की स्वस्थ होकर अपने घर भी चली गई।