CLAT 2020 Result: ‘Answer Keys’ हुआ रिलीज, यहां करें चेक

Loading

नई दिल्ली. पुरे देश में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (Common Law Admission Test, CLAT 2020) 28 सितंबर, 202 को हुई थी। परीक्षा के बाद अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा की आंसर-की जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट – clat.ac.in  और  consortiumofnlus.ac.in -पर आंसर की देख  सकते हैं। बता दें कि, जल्द ही परीक्षा के नतीजे घोषित किये जा सकते है। 

जानकारी हो कि, परीक्षा के लिए  68,833 कैंडीडेट्स ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए थे, परंतु 86.20 फीसदी कैंडीडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए थे। 

स्टूडेंट के लिए यह प्रावधान है कि, आंसर-की को चेक करके किसी गलत उत्तर के लिए आपत्ति दर्ज कराया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपने अकाउंट में लॉगइन करना होगा। रिजल्ट घोषित करने की तारीख टेंटेटिव है और आंसर-की पर निर्भर करेगा।

महत्त्वपूर्ण तिथियां

प्रोविजनल आंसर-की रिलीज डेट – 28 सितंबर, 2020

आपत्ति दर्ज कराने की तिथि- 29 सितंबर, 2020 (मध्य रात्रि)

क्लैट फाइनल आंसर-की – 3 अक्टूबर, 2020

क्लैट 2020 रिजल्ट – 3 या 4 अक्टूबर