Girls again outperformed boys in Haryana, 85.31% boys passed 12th board exam
हरियाणा बारहवीं परीक्षा परिणाम (डिजाइन फोटो)

हरियाणा इंटरमीडिएट की परीक्षा में फिर एक बार लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 88.14 फीसदी लड़कियां पास रहीं जबकि, 82.52 फीसदी लड़के पास हुए।

Loading

भिवानी: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Haryana Board of School Education) ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है जिसमें 85.31 प्रतिशत बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड ने यह जानकारी दी। बोर्ड के अनुसार परीक्षाएं समाप्त होने के सिर्फ 27 दिन के रिकॉर्ड समय में मंगलवार को 12वीं कक्षा का परिणाम (Haryana Board 12th Result 2024) जारी कर दिया गया। शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.वी. यादव (Dr. V.V. Yadav) ने बताया कि 12वीं कर नियमित परीक्षार्थियों का परिणाम 85.31 फीसदी और स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 65.32 फीसदी रहा है।

उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी अंकों से संतुष्ट नहीं होंगे वे 20 दिन के अंदर जांच और पुनर्मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 12वीं की नियमित परीक्षा में 2,13,504 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,82,136 उत्तीर्ण हुए तथा 6,169 परीक्षार्थी असफल रहे।

हरियाणा इंटरमीडिएट की परीक्षा में फिर एक बार लड़कियों ने बाजी मारी है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 88.14 फीसदी लड़कियां पास रहीं जबकि, 82.52 फीसदी लड़के पास हुए। हरियाणा बोर्ड की परीक्षा में सरकारी की बजाय निजी स्कूलों के बच्‍चे आगे रहे। निजी स्कूलों का रिजल्‍ट जहां 88.12% रहा, वहीं सरकारी स्कूलों के 83.34% बच्चे पास हुए।

(एजेंसी इनपुट के साथ)